नैनीताल- यहां जेल में कोरोना ने उड़ाई कैदियों की नींद, इतने मिले पॉजिटिव, कंटेनमेंट जोन घोषित

उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामले ने स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन तक के होश उड़ा दिये है। वही अब कोरोना की मार जेल में सज़ा काट रहे कैदियों पर भी पड़ती दिखाई दे रही है। नैनीताल जिला जेल में 4 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे जेल में हड़कंप मचा गया है। 158
 | 
नैनीताल- यहां जेल में कोरोना ने उड़ाई कैदियों की नींद, इतने मिले पॉजिटिव, कंटेनमेंट जोन घोषित

उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामले ने स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन तक के होश उड़ा दिये है। वही अब कोरोना की मार जेल में सज़ा काट रहे कैदियों पर भी पड़ती दिखाई दे रही है। नैनीताल जिला जेल में 4 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे जेल में हड़कंप मचा गया है। 158 कैदियों में कोरोना फैलने का खतरा बना हुआ है।

नैनीताल- यहां जेल में कोरोना ने उड़ाई कैदियों की नींद, इतने मिले पॉजिटिव, कंटेनमेंट जोन घोषित

4 कैदियों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद जिला अस्पताल के डाक्टरों की टीम ने जेल के सभी कैदियों की जांच की है। वहीं, जेल प्रशासन को कैदियों के क्वारंटाइन करने की व्यवस्था को कहा गया है। हालांकि, जेल प्रशासन का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव चारों को हल्द्वानी शिफ्ट कर दिया गया है और बाकी कैदियों को यहीं रखा जाएगा।

कंटेनमेंट जोन घोषित नैनीताल जेल

दरअसल, नैनीताल जेल को नैनीताल व उघमसिंह नगर के कैदियों के लिए कोविड सेंटर बनाया गया है. इसमें दो जिलों से आने वाले नए कैदियों को इसी जेल में रखा जा रहा है, जिनका 14 दिन के भीतर कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। हालांकि, क्षमता से अधिक कैदी जेल प्रशासन के लिए चुनौती बन गए हैं। जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्या ने बताया कि जिन 4

नैनीताल- यहां जेल में कोरोना ने उड़ाई कैदियों की नींद, इतने मिले पॉजिटिव, कंटेनमेंट जोन घोषित

कैदियों में कोरोना के लक्षण मिले हैं, उनको हल्द्वानी अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही अन्य कैदियों में कोरोना फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के तहत काम किया जा रहा है। इसी सब के बीच नैनीताल जिला प्रशासन ने जेल को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। यहां आने जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।