नैनीताल से लौट कार खाई में गिरी, दो परिवारों में मचा कोहराम

Kashipur news-देर रात नैनीताल से लौट रहे दो परिवार के लोगों की कार हादसे का शिकार हो गई। हादसा छोई के पास हुआ। हादसे में एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया
 | 
नैनीताल से लौट कार खाई में गिरी, दो परिवारों में मचा कोहराम

Kashipur news-देर रात नैनीताल से लौट रहे दो परिवार के लोगों की कार हादसे का शिकार हो गई। हादसा छोई के पास हुआ। हादसे में एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर है। उन्हें काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

नैनीताल से लौट कार खाई में गिरी, दो परिवारों में मचा कोहराम

जानकारी के अनुसार मानपुर रोड निवासी अमन रंधावा अपनी पत्नी राशि रंधावा और चार साल की बेटी माहिरा, मनदीप लूथरा पुत्र अशोक लूथरा तथा पारस रावल उर्फ बबलू निवासी आवास विकास बोलेरो से नैनीताल घूमने गये थे। देर रात नैनीताल से वापस लौटते समय छोई के पास बोलेरो चला रहे पारस रावल ने लघु शंका के लिए बोलेरो रोकी। जिसके बाद अमन रंधावा ने ड्राइविंग सीट संभाल ली। कुछ ही दूर चलने के बाद एक तीव्र मोड़ पर बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। बोलेरो के पलटते ही चीख पुकार मच गई। हादसे में अमन रंधावा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि तीन लोग घायल हो गये। जिन्हें काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।