नैनीताल- जिले में होम आइसोलेशन शुरू करने को लेकर ये बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, करेंगे डीएम से बात

उत्तराखंड में होम आइसोलेशन की शुरूआत सूबे के मुखिया त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कर दी है। इसके लिए नियम भी जारी किये जा चुके है। प्रदेश में 15 दिनों में अबतक 100 से अधिक मरीजों को होम आइसोलेशन की इजाजत दी जा चुकी है। लेकिन बात अगर नैनीताल जिले की करें तो यहां अब तक
 | 
नैनीताल- जिले में होम आइसोलेशन शुरू करने को लेकर ये बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, करेंगे डीएम से बात

उत्तराखंड में होम आइसोलेशन की शुरूआत सूबे के मुखिया त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कर दी है। इसके लिए नियम भी जारी किये जा चुके है। प्रदेश में 15 दिनों में अबतक 100 से अधिक मरीजों को होम आइसोलेशन की इजाजत दी जा चुकी है। लेकिन बात अगर नैनीताल जिले की करें तो यहां अब तक एक भी मरीज को होम आइसोलेशन की इजाजत नहीं मिली है। उनको कोविड सेंटर या कोविड होटलों में आइसोलेट किया जा रहा है। एसीएमओ रश्मि पंत के मुताबिक नैनीताल जिले में होम आइसोलेशन की तैयारी की जा रही है। होम आइसोलेशन की जिम्मेदारी के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग तैयार नही है। इस प्रक्रिया को जिले में कब लागू किया जाएगा। इसपर निर्णय लेना बाकी है।

नैनीताल- जिले में होम आइसोलेशन शुरू करने को लेकर ये बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, करेंगे डीएम से बात

वही मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने नैनीताल जिले में होम आइसोलेशन की शुरूआत करने के लिए नैनीताल जिलाधिकारी सविन बंसल से वार्ता करने की बात की है। उनकी माने तो इस प्रक्रिया में ऐसे लोगो को इजाजत दी जाएगी जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं और घर बड़ा होने के साथ ही अलग से केयर टेकर की भी व्यवस्था है, होम आइसोलेशन में किसी भी तरह का रिस्क नहीं लिया जा सकता। इसलिए बहुत जांच पड़ताल के बाद ही यह सुविधा दी जा रही है। इसे नैनीताल जनपद में शुरू करने के लिए वे डीएम से वार्ता करेंगे।