नैनीताल- स्वास्थ्य सचिव के बाद अब सांसद अजय भट्ट कोरोना पॉजिटिव, इस अस्पताल में चल रहा उपचार

कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। आम से लेकर खास तक सभी इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। कोविड-19 के लगातार बढ़ते मामलो के बीच अब उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वह नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
 | 

एम्स में जारी है उपचार

कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद भट्ट को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है की शरीर में कमजोरी की वजह से उन्होंने अपना टेस्ट करवाया था जिसमें वह पॉजिटिव आए हैं, जिसके बाद एम्स में डॉक्टरों की सलाह पर वे अपना उपचार करा रहे हैं। हालांकि उनकी हालत बिलकुल सामान्य है। कमजोरी महसूस होने की वजह से वह एम्स में भर्ती हैं। अस्पताल से पहले वह तीन दिन से अपने दिल्ली स्थित आवास में ही आइसोलेट थे।