नैनीताल-जिले भर के सरकारी अस्पतालों में प्रशासन की छापेमारी, कई डॉक्टर व कर्मचारी मिले गायब

नैनीताल- आज जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने सुबह 8 बजे से 9 बजे के मध्य जिले के विभिन्न अस्पतालों में औचक छापेमारी की। इस दौरान बीडी पाण्डे चिकित्सालय पुरूष/महिला, संयुक्त चिकित्सालय पदमपुरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैलपड़ाव, संयुक्त चिकित्सालय रामनगर, सीएचसी खैरना में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान
 | 
नैनीताल-जिले भर के सरकारी अस्पतालों में प्रशासन की छापेमारी, कई डॉक्टर व कर्मचारी मिले गायब

नैनीताल- आज जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने सुबह 8 बजे से 9 बजे के मध्य जिले के विभिन्न अस्पतालों में औचक छापेमारी की। इस दौरान बीडी पाण्डे चिकित्सालय पुरूष/महिला, संयुक्त चिकित्सालय पदमपुरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैलपड़ाव, संयुक्त चिकित्सालय रामनगर, सीएचसी खैरना में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान डॉक्टरों सहित 64 कर्मचारी नदारद पाये गये। इस दौरान जिले के कई अस्पतालों में हडक़ंप मचा रहा। डीएम बंसल ने बताया कि समय से अस्पताल न पहुॅचने वाले तथा चिकित्सालय से नदारद चिकित्सकों के लिखाफ नियमाुनसार उपचित कार्यवाही की जाएगाी।

नैनीताल-जिले भर के सरकारी अस्पतालों में प्रशासन की छापेमारी, कई डॉक्टर व कर्मचारी मिले गायब

पदमपुरी में 11 कर्मी गायब

नैनीताल बीडी पांडे महिला/पुरूष चिकित्सालय में सुबह 8.30 बजे एडीएम केएस टोलिया ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीडी पाण्डे पुरूष चिकित्सालय में दो संविदा डाक्टर नदारद पाये गये। अस्पताल में अन्य व्यवस्थसएं ठीक पाई गई। एसडीएम धारी विजयनाथ शुक्ला ने प्रात: 8:25 बजे पदमपुरी संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। यहां एमओआईसी नदारद पाये गये, बताया गया कि वह सीएमओ की मीटिंग में गये है। अस्पताल में 14 संविदा कर्मियों में से 11 कर्मी नदारद पाये गये। जबकि 15 स्थाई कर्मियों में से 11 कर्मी नदारद पाये गये। इसके साथ ही शुक्ल ने सुन्दरखाल एसीडी, पदमपुरी इंटर कालेज व सहकारी साधन समिति में भी छापेमारी की, जहां व्यवस्थाएं व मौजूदगी सामान्य पाई गई।

नैनीताल-जिले भर के सरकारी अस्पतालों में प्रशासन की छापेमारी, कई डॉक्टर व कर्मचारी मिले गायब

बेलपड़ाव में 22 कर्मचारी नदारद

एसडीएम कालाढुंगी विवेक राय ने प्रात: 8:30 जे बेलपड़ाव पीएचसी में छापेमारी की। इस दौरान 27 कर्मियों एवं डॉक्टरों में से 22 नदारद पाये गये। निरीक्षण के दौरान वार्ड में गन्दगी मिली तथा बेड गन्दे होने के साथ ही शौचालय भी गन्दे पाये गये, इस प्रकार चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था असंतोषजनक पायी गयी। एसडीएम हरिगिरी ने संयुक्त चिकित्सालयच रामनगर में प्रात: 8:25 बजे छापेमारी की जहां 14 कार्मिक एवं डॉक्टर नदारद पाये गये। इसके अलावा अस्पताल में सफाई व्यवस्था भी असंतोषजनक पाई गई। दवाईंयों का चार्ट भी अपडेट नहीं पाया गया। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि डॉक्टरों द्वारा जैनरिक दवाईयॉ कम लिखी जा रही हैं तथा ब्राण्डेड कंपनियों की दवाईयां ज्यादा लिखी जा रही हैं।

यहां बगैर स्वीकृति के छुट्टी पर डॉक्टर साहब

एसडीएम कौश्या कुटौली विनोद चटवाल ने प्रात: 8 बजे खैरना स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पॉच कार्मिक एवं टैक्नीशिन नदारद मिले, एमओआईसी का बेतालघाट जाना बताया गया तथा एक डॉक्टर छुट्टी पर मिले जिनकी छुट्टी का आवेदन मौजूद था जोकि स्वीकृत नहीं था। संचालित कार्यों की जॉच के लिए चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक का कार्यवृत्त मांगने पर चिकित्सालय स्टाफ कार्यवृत्त नहीं दिखा पाया। निरीक्षण के दौरान अन्य स्थितियॉ सामान्य पायी गयीं था, चिकित्सालय में अल्ट्रासाउण्ड भी किये जा रहे थे।