नैनीताल के 17वें जिलाधिकारी सविन बंसल ने संभाला पदभार, फरियादियों की हर समस्या का ऐसे होगा समाधान-बंसल

नैनीताल-राज्य गठन के बाद जिले के 17वें जिलाधिकारी के रूप में शासन से स्थानान्तरित होकर आए सविन बंसल ने आज तत्कालीन जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन से विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। बंसल ने सर्वप्रथम कोषागार पहुंचकर चार्ज लिया। इसके बाद कलैक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का मुआयना किया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात भी की। प्रेस
 | 
नैनीताल के 17वें जिलाधिकारी सविन बंसल ने संभाला पदभार, फरियादियों की हर समस्या का ऐसे होगा समाधान-बंसल

नैनीताल-राज्य गठन के बाद जिले के 17वें जिलाधिकारी के रूप में शासन से स्थानान्तरित होकर आए सविन बंसल ने आज तत्कालीन जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन से विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। बंसल ने सर्वप्रथम कोषागार पहुंचकर चार्ज लिया।

इसके बाद कलैक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का मुआयना किया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात भी की। प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी बंसल ने कहा कि नैनीताल सहित जिले में पार्किंग व सुलभ यातायात व्यवस्था करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। नैनीताल में मैट्रोपोल, चारखेत, कैलाखान में पार्किंग की डीपीआर बना कर शासन को भेजा जायेगा।

नैनीताल के 17वें जिलाधिकारी सविन बंसल ने संभाला पदभार, फरियादियों की हर समस्या का ऐसे होगा समाधान-बंसल

यातायात और पार्किंग पर पैनी नजर

उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस महकमें के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्था सुधारी जायेगी। उन्होंने कहा कि बलियानाला भूस्खलन की समस्या का भी समाधान किया जायेगा। बलियानाला में जापानी संस्था जायका द्वारा सर्वे का कार्य चल रहा है। जल्दी ही डीपीआर बना कर शासन से बजट अवमुक्त करा कर इस समस्या का समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भूस्खलन क्षेत्र में खतरे की जद में आये भवनों से जन सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को हटाया जायेगा। साथ ही उनके विस्थापन की व्यवस्था भी की जायेगी। उन्होंने कहा कि पार्किंग के लिए नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी स्थान चिन्हित किये जायेंगे।

नैनीताल के 17वें जिलाधिकारी सविन बंसल ने संभाला पदभार, फरियादियों की हर समस्या का ऐसे होगा समाधान-बंसल

आवारा जानवरों के लिए उठायेंगे कदम

इसके अलावा नैनीताल सहित जिले में आवारा कुत्तों व बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाये जायेंगे। जिला व तहसील कार्यालयों में आने वाले फरियादियों की समस्या के समाधान के लिए जल्द ही एक पोर्टल बनाया जायेगा। जिस के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा। पोर्टल के माध्यम से फरियादियों को अपडेट सूचना उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने कहा की पहाड़ों में खेती से रोजगार के साधन बढ़े इसके लिए पारंपरिक फसलों के उत्पादन पर खास फोकस किया जायेगा। वह स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर भी गंभीर है, जो अस्पताल महज रैफर सैंटर बन गये है, उनकी मानटेरिंग भी की जायेगी। सभी विवरण तलब किये जायेंगे कि मरीज को किन वजहों से रैफर किया गया। मानसून को देखते हुए आपदा से संबंधित बैठकें लगातार की जायेंगी, साथ ही मॉक ड्रिल की जायेगी।

नैनीताल के 17वें जिलाधिकारी सविन बंसल ने संभाला पदभार, फरियादियों की हर समस्या का ऐसे होगा समाधान-बंसल

अपने क्षेत्र का निरीक्षण कर लेेें एसडीएम

नवागंतुक जिलाधिकारी बंसल ने जिले के आला अधिकारियों की संक्षिप्त बैठक ली तथा उप जिलाधिकारियों से दो तरफा संवाद करते हुए जिले के हर परगने की समस्याओं का संज्ञान लिया। उन्होंने उप जिलाधिकारियों से कहा कि वह अपने क्षेत्र के विद्यालयों, स्वास्थ्य केन्द्रों का व्यापक निरीक्षण करें। इसके साथ ही दैवीय आपदा के लिए अभी से पूरी तैयारी करते हुए रेस्क्यू में प्रयोग होने वाले उपकरणों का पूर्वाभ्यास राजस्व कर्मियों से अवश्य करा लें। उन्होंने कहा कि सभी उप जिलाधिकारी अपने क्षेत्र के दुर्गम स्थानों का चयन बहुद्देशीय शिविरों एवं जन मिलन कार्यक्रमों के लिए कर लें। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही जिले में आयोजित होने वाले शिविरों में प्रतिभाग करेंगे तथा रात्रि विश्राम भी सम्बन्धित गॉव या क्षेत्रों में करेंगे।

जनसंस्याओं के निस्तारण को लॉंच होगा पोर्टल

बंसल ने कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण हेतु जल्द ही जिले का पोर्टल लॉच किया जाएगा। पंजीकृत होने वाली शिकायतों की पोर्टल के माध्यम से मोनीटरिंग की जाएगी। उन्होंने उप जिलाधिकारियों से कहा कि वह अपना अधिकांश समय जनता के बीच व्यतीत करें, समस्याओं का चिन्हीकरण करते हुए उनका निदान करें। इसके साथ ही राजस्व वसूली एवं वादो के निस्तारण को भी अपनी प्राथमिकता में शामिल करें। अपनी स्पष्ट मंशा बताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के जिले से बाहर नहीं जायेंगे तथा अपना मोबाइल निरन्तर खुला रखेंगे ताकि संवादहीनता की स्थिति पैदा न हो।

Diarrhea, डायरिया की होम्योपैथिक चिकित्सा