नैनी झील में इस हाल में मिला होटल मैनेजर का शव, कल रात नहीं पहुंचा था घर

Nainital Crime News- नैनीझील झील में विगत वर्षों से शव मिलने का सिलसिला जारी है। आज सुबह एक शव तैरता मिला। शव देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस बीच किसी ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। जेब में चेक
 | 
नैनी झील में इस हाल में मिला होटल मैनेजर का शव, कल रात नहीं पहुंचा था घर

Nainital Crime News- नैनीझील झील में विगत वर्षों से शव मिलने का सिलसिला जारी है। आज सुबह एक शव तैरता मिला। शव देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस बीच किसी ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। जेब में चेक करने पर उसके पास से पैनकार्ड और पहचान पत्र बरामद हुआ। पते के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। शव की पहचालन तल्लीताल कृष्णापुर निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई।

नैनी झील में इस हाल में मिला होटल मैनेजर का शव, कल रात नहीं पहुंचा था घर
परिजनों ने बताया कि विनोद बुधवार शाम 7.30 बजे से लापता था। देर शाम तक उसकी पत्नी और साले ने उसे कई जगह खोजा लेकिन उसका कही पता नहीं चला। आज सुबह लोगों ने एक शव तैरता हुआ नैनी झील में देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त विनोद कुमार तल्लीताल के रूप में की। विनोद की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। विनोद अपनी मां, पत्नी और दो बच्चों के साथ यहां रहता था।