नागपुर: होटल में सेक्स के दौरान पुरुष पार्टनर की मौत, वजह जान आप रह जाएंगे हक्के–बक्के
न्यूज टुडे नेटवर्क। महाराष्ट्र के नागपुर में सेक्स के दौरान युवक की मौत का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दोनों होटल में कमरा लेकर रुके थे। महिला पार्टनर बाथरूम से कमरे में लौटी। इतनी देर में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की गर्दन के चारों ओर रस्सी भी बंधी थी।
नगापुर शहर के खापरखेड़ा इलाके में एक होटल में यह घटना हुई है। युवक ने महिला संग समय बिताने के लिए गुरुवार रात होटल में कमरा बुक किया था। महिला ने बताया कि उन्होंने साथ बैठकर एक पोर्न क्लिप देखी। पोर्न क्लिप में जैसा दिखाया गया था उस महिला ने सेक्स के दौरान कुर्सी पर युवक को बैठालकर उसके हाथ व पैर बांध दिए। दूसरी रस्सी से उसकी गर्दन भी बांधी।
महिला के मुताबिक अपने पार्टनर को कुर्सी से बांधने के बाद वह बाथरूम गई थी। बताया जा रहा है कि इसी बीच कुर्सी फिसल गई। उसके गले में बंधी रस्सी कस गई। बाथरूम से जब महिला लौटी तो उसने युवक को बेसुध देखा।
महिला ने मैनेजर को सूचना दी। पुलिस ने कहा कि खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के सामने इस तरीके का यह पहला केस है। शुरुआती जांच में महिला और पुरुष में किस तरह के संबंध थे, इसकी जांच की जा रही है।