हल्द्वानी- धूमधाम से मनाया गुरू गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व, गतका पार्टियों के हैरतअंगेज कर्तबों ने लुभाया सबका दिल

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क: गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर आज नगर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा सिंह सभा रामलीला मैदान से नगर कीर्तन का शुभारंभ हुआ। नगर कीर्तन में भव्य झांकियों के माध्यम से गुरु गोविंद सिंह व अन्य लोगों द्वारा धर्म की रक्षा के लिये किये
 | 
हल्द्वानी- धूमधाम से मनाया गुरू गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व, गतका पार्टियों के हैरतअंगेज कर्तबों ने लुभाया सबका दिल

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क: गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर आज नगर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा सिंह सभा रामलीला मैदान से नगर कीर्तन का शुभारंभ हुआ। नगर कीर्तन में भव्य झांकियों के माध्यम से गुरु गोविंद सिंह व अन्य लोगों द्वारा धर्म की रक्षा के लिये किये गये बलिदानों की गाथा दर्शाई गई थी। इस दौरान पंच प्यारों द्वारा समाज की रक्षा का संदेश दिया गया। नगर कीर्तन नैनीताल रोड होते हुए बाजार क्षेत्र में निकला। जगह-जगह नगर कीर्तन का पुष्पों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

जगह-जगह की जलपान की व्यवस्था

नगर कीर्तन में समाज के सभी वर्गों के लोग व राजनीतिक नेता व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुये। प्रशासन द्वारा नगर कीर्तन सुचारू रूप से निकल सके इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। नगर कीर्तन के स्वागत के लिए विभिन्न संगठनों व लोगों द्वारा जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई। इस दौरान गतका पार्टियों ने हैरतअंगेज कर्तब भी दिखाए।

हल्द्वानी- धूमधाम से मनाया गुरू गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व, गतका पार्टियों के हैरतअंगेज कर्तबों ने लुभाया सबका दिल

नगर कीर्तन में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी शिरकत की। इस दौरान शहर को आकर्षक झालरों व पुष्पों से सजाया गया था। नगर कीर्तन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो इसके लिए पुलिस ने खास प्रबंध किए हुए थे। एक ओर जहां नगर में यातायात रूट डायवर्ट किया हुआ था वहीं दूसरी ओर सुरक्षा व्यवस्था के भी खास प्रबंध किए गए थे।

यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को एक्टिव रही पुलिस

नगर के विभिन्न स्थलों में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। कालाढूंगी, नैनीताल, भवाली, चोरगलिया, लालकुआं समेत कई स्थानों की पुलिस को भी नगर कीर्तन के मद्देनजर हल्द्वानी में लगाया गया था। साथ ही अधिकारियों के अलावा पुलिस कर्मी भी नगर कीर्तन के साथ चल रहे थे। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए यातायात पुलिस कर्मियों की भी जगह-जगह तैनाती की गई थी।