मुजफ़्फरनगर: महापंचायत शुरू, नेता बोले सरकार लोकतंत्र की हत्या पर उतारू, हम पीछे नहीं हटेंगे

न्यूज टुडे नेटवर्क। मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत शुरू हो गई है। महापंचायत में सपा कांग्रेस और रालोद के तमाम नेता शामिल हुए हैं। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता जहां गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के साथ आंदोलन कर रहे हैं। वहीं उनके भाई संगठन के अध्यक्ष नरेश
 | 
मुजफ़्फरनगर: महापंचायत शुरू, नेता बोले सरकार लोकतंत्र की हत्या पर उतारू, हम पीछे नहीं हटेंगे

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत शुरू हो गई है। महापंचायत में सपा कांग्रेस और रालोद के तमाम नेता शामिल हुए हैं। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता जहां गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के साथ आंदोलन कर रहे हैं। वहीं उनके भाई संगठन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने अपने मुजफ्फरनगर जिले में महापंचायत का ऐलान किया है। इस महापंचायत में समाजवादी पार्टी कांग्रेस और राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं के अलावा किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

भीड़ को देखकर पुलिस हाई अलर्ट पर है। पंचायत क्षेत्र के आसपास बाजारों को बंद करा दिया गया है। सभी पुलिस स्टेशनों के आसपास नाकाबंदी तेज कर दी गई है। इससे पहले साल 2013 में सचिन और सौरभ नाम के दो युवकों की हत्या के बाद यहां महापंचायत हुई थी। जिसके बाद पूरे मुजफ्फरनगर में दंगे शुरू हो गए थे। उन्‍हीं आशंकाओं को देखते हुए सरकार ने वेस्ट यूपी में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा है। यहां राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद जयंत चौधरी के भी पहुंचने की संभावना है।

फिलहाल इस महापंचायत में 7 – 8 हजार किसानों की भीड़ जमा हो चुकी है। पंचायत में शामली से कांग्रेस के पूर्व विधायक पंकज मलिक ने भाजपा पर किसान आंदोलन को जबरदस्ती समाप्त करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। इसके साथ ही विधायक ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जातीय दंगा भड़काने की साजिश रचने वाली सरकार को लोकतंत्र में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि हम हर किसान संगठन के साथ हैं जो किसानों की आवाज बुलंद करता है। महापंचायत के मंच पर कांग्रेस के पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, कांग्रेस के पूर्व विधायक पंकज मलिक, समाजवादी पार्टी से पूर्व विधायक अनिल कुमार ,राजपाल बालियान और लोकदल से योगराज आदि भी पहुंच रहे हैं। धरना स्थल से भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत की गुरुवार को भावुक अपील के बाद नरेश टिकैत ने रात को ही अपने गांव सिसौली में पंचायत कर आसपास के किसानों से गाजीपुर बॉर्डर पहुंचने की अपील की थी। इसके अलावा आज सुबह शुक्रवार को भी नरेश टिकैत ने ट्वीट कर इंटर कॉलेज में महापंचायत का ऐलान कर दिया था नरेश टिकैत ने सभी हाईवे पर किसानों से लगाने की बात कही हैं