मुजफ्फनगर किसान महापंचायत: प्रियंका गांधी ने कहा- मोदी अहंकारी राजा, बाक्सर विजेंदर सिंह भी पहुंचे

न्यूज टुडे नेटवर्क। मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत में शनिवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी जमकर भाजपा सरकार पर बरसीं। प्रियंका ने सरकार पर किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। प्रियंका ने कहा कि मोदी सरकार किसानों की बात को गंभीरता से नहीं ले रही है, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की आवाज को दबाने
 | 
मुजफ्फनगर किसान महापंचायत: प्रियंका गांधी ने कहा- मोदी अहंकारी राजा, बाक्सर विजेंदर सिंह भी पहुंचे

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत में शनिवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी जमकर भाजपा सरकार पर बरसीं। प्रियंका ने सरकार पर किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। प्रियंका ने कहा कि मोदी सरकार किसानों की बात को गंभीरता से नहीं ले रही है, उन्‍होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्‍होंने पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि वे अहंकारी राजा हैं।

उन्‍होंने कहा कि सरकार कृषि कानूनों को वापस न लेकर किसानों का अपमान कर रही है। कृषि कानूनों से MSP और मंडियां खत्म हो जाएंगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि किसान आंदोलन को पूरा देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया देख रही है। कभी-कभी लगता है कि हमारे प्रधानमंत्री वैसे हो गए हैं जैसे एक अहंकारी राजा थे। वे अपने महल से बाहर नहीं निकलते थे। लोग उनसे डरते थे, इसलिए उनके सामने बड़ी-बड़ी बातें कहने लगे। इससे राजा का अहंकार बढ़ता गया। ठीक वैसे ही एक अहंकारी राजा की तरह हमारे प्रधानमंत्री काम कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि देश की आज जो देश की स्थिति है, वह सब जानते हैं। 90 दिनों से लाखों किसान बॉर्डर पर शांति से बैठकर संघर्ष कर रहे हैं, 215 किसान शहीद हुए। दिल्ली के बॉर्डर को ऐसा बनाया गया है जैसे देश की सीमा हो। किसानों को देशद्रोही, आतंकवादी, परजीवी, आंदोलनजीवी कहा गया। मेरा मनाना है कि किसान हमारे देश का हृदय हैं।

हर नेता को इस बात का अहसास होना चाहिए कि जनता उस पर अहसान करती है। मुझे इसका पूरा अहसास है। लेकिन, दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन करने वाले किसानों का अपमान किया गया। जो किसान अपने बेटों को देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर भेजता है उन्हें अपमानित किया गया।

आंदोलन के दौरान जब किसान नेता राकेश टिकैत की आंखों से आंसू निकले तो तब प्रधानमंत्री मोदी मुस्कुरा रहे थे। प्रधानमंत्री ने आपके सामने आकर हर चुनाव में ये वादा किया था कि गन्ने का भुगतान आपको दिया जाएगा। मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि क्या आपको मिला? उन्होंने कहा था कि आपकी आमदनी दोगुनी होगी। क्या आपकी आमदनी दोगुनी हुई? उन्होंने कहा कि मंडियों के खत्म होने से सिर्फ चंद खरबपतियों को फायदा होगा। सरकार को यह कानून वापस ले लेना चाहिए।

बॉक्सर बिजेंद्र सिंह ने लगाए आरोप

मुजफ्फरनगर महापंचायत में बॉक्सर बिजेंद्र सिंह भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार है। लेकिन, खिलाड़ियों को कोई सरकारी नौकरी नहीं दी गई और जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी तो मुझे सीओ के पद पर नियुक्त किया गया। हरियाणा में एक कहावत है कि बकरी दूध देगी तो मिंगण भी देगी, मतलब ये सरकार कृषि कानून वापस तो लेगी, लेकिन दुखी कर के लेगी। वहीं, कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा कि मैं आपसे मन की बात नहीं करूंगा। क्योंकि मन की बात पर प्रधानमंत्री ने कब्जा किया हुआ है। जो महाभारत रामायण और गीता में लिखा है वो आज हमारे देश की राजनीति में हो रहा है।