मसूरी-जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस, किसने कहा कि भाजपा ही गैरसैंण को बनाएगी स्थायी राजधानी

मसूरी-हाल ही में गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के बाद प्रदेश स्थायी राजधानी की मांग उठने लगी है। जिसके बाद विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। इसी बीच मसूरी विधायक का एक बयान सामने आया है। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में उत्तराखंड राज्य बना है। शहीदों के सपनों
 | 
मसूरी-जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस, किसने कहा कि भाजपा ही गैरसैंण को बनाएगी स्थायी राजधानी

मसूरी-हाल ही में गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के बाद प्रदेश स्थायी राजधानी की मांग उठने लगी है। जिसके बाद विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। इसी बीच मसूरी विधायक का एक बयान सामने आया है। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में उत्तराखंड राज्य बना है। शहीदों के सपनों के गैरसैंण को अब ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया गया है। आगे समय आने पर भाजपा ही गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाएगी।

मसूरी-जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस, किसने कहा कि भाजपा ही गैरसैंण को बनाएगी स्थायी राजधानी
मसूरी में अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधायक गणेश जोशी ने ये बात कही। विधायक जोशी ने कहा कि भाजपा ने चुनावी दृष्टिपत्र में गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा की थी। अपने वादे को अब भाजपा सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे ढांचागत सुविधाएं विकसित होती जाएंगी तो भाजपा स्थायी राजधानी बनाने में नहीं हिचकेगी। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने दस साल के शासनकाल में एक बार भी राजधानी बनाने की बात नहीं की। अब स्थायी राजधानी की बात कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार राज्य का विकास कर रही है।