(गजब का खेल) नगर निगम के कर्मचारी ने ऐसे बनाया किरायेदार को मकान मालिक, फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र के बाद किरायेदार ने बेच दिया मकान

यहां एक गजब का मामला देखने को मिला। नगर निगम के एक कर्मचारी ने किरायेदार को मकान मलिक बना दिया। कल पुलिस ने नगर निगम के कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। हैरानी की बात यह है कि मकान मालिक बनकर किरायेदार ने मकान का बैनामा तक कर दिया है। इस मामले में अन्य लोगों की
 | 
(गजब का खेल) नगर निगम के कर्मचारी ने ऐसे बनाया किरायेदार को मकान मालिक, फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र के बाद किरायेदार ने बेच दिया मकान

यहां एक गजब का मामला देखने को मिला। नगर निगम के एक कर्मचारी ने किरायेदार को मकान मलिक बना दिया। कल पुलिस ने नगर निगम के कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। हैरानी की बात यह है कि मकान मालिक बनकर किरायेदार ने मकान का बैनामा तक कर दिया है। इस मामले में अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। बताया जा रहा हैसाकेत कॉलोनी निवासी पंकज सिंघल का एक मकान कानूनगोयान मोहल्ले में है। यह मकान उनकी दादी स्व. कलावती के नाम पर है। उनके मकान में किरायेदार सुरेश कुमार रह रहा था। इस बीच सुरेश कुमार ने नगर निगम कर्मचारी के साथ मिलकर मकान को अपने नाम पर चढ़वा लिया था।

(गजब का खेल) नगर निगम के कर्मचारी ने ऐसे बनाया किरायेदार को मकान मालिक, फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र के बाद किरायेदार ने बेच दिया मकान

Your Problem Our Solution | होमियोपैथी से जुड़े आपके सवाल पाए सही जवाब

निगम कर्मचारी ने कर अनुभाग के रजिस्टर में कलावती का नाम काटकर सुरेश कुमार का नाम लिख दिया था। किरायेदार से मालिक बने सुरेश कुमार ने छह जून 2019 को इस मकान का बैनामा किसी अन्य व्यक्ति को कर दिया था। इसकी जानकारी पंकज सिंघल को लगी तो उन्होंने निगम अधिकारियों से इसकी शिकायत की। साथ ही एसआइटी देहरादून को भी मामले की शिकायत की। इसके बाद नगर निगम ने जांच समिति बनाकर पूरे मामले की जांच कराई।

नगर निगम के कर्मचारी शिवकुमार कश्यप को निलंबित कर दिया गया। एसआइटी ने अपनी जांच पूरी कर एसएसपी हरिद्वार को रिपोर्ट दी। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली रुडक़ी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि अभी और गिरफ्तारी होनी है। वही स्व. कलावती के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र पर कई अन्य की गिरफ्तारी भी हो सकती है। प्रमाण पत्र बनवाने में दो पार्षदों की भूमिका भी संदिग्ध है।

WhatsApp Group Join Now
News Hub