मुंबई-राजभवन में 16 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, राज्यपाल कोश्यारी की भी हो सकती है कोविड जांच

मुंबई-भारत के सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोनो के 8139 नए मामले सामने आए और 223 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन के 16 स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद खुद को आइसोलेट किये जाने की खबर थी लेकिन कोश्यारी ने खुद को सुरक्षित
 | 
मुंबई-राजभवन में 16 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, राज्यपाल कोश्यारी की भी हो सकती है कोविड जांच

मुंबई-भारत के सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोनो के 8139 नए मामले सामने आए और 223 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन के 16 स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद खुद को आइसोलेट किये जाने की खबर थी लेकिन कोश्यारी ने खुद को सुरक्षित बताया है।। बीएमसी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अगर जरूरत होगा को कोश्यारी टेस्ट भी कराएंगे।16 में से दो स्टाफ आठ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

मुंबई-राजभवन में 16 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, राज्यपाल कोश्यारी की भी हो सकती है कोविड जांच

राजभवन के करीब 100 स्टाफ की कोरोना जांच की गई। इनमें से 14 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राजभवन के कुल16 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इससे पहले खबर आ रही थी कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है, लेकिन बाद में उन्होंने साफ किया कि वह आइसोलेट नहीं हुए हैं। राजभवन में काम करने वाले एक जूनियर इलेक्ट्रिशियन कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद राजभवन में काम करने वाले सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई गई।