Mumbai Blackout: पूरे मुंबई में बिजली गुल, दफ्तरों व घरों में काम ठप

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई (Mumbai) में आज सुबह से बिजली गुल हो गई है। इसके चलते मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और अन्य इलाकों की बिजली (electricity) चली गई। अब लोगों को कई घंटों से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। BEST का कहना था कि टाटा पावर की इनकमिंग सप्लाई फेल (incoming supply fail)
 | 
Mumbai Blackout: पूरे मुंबई में बिजली गुल, दफ्तरों व घरों में काम ठप

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई (Mumbai) में आज सुबह से बिजली गुल हो गई है। इसके चलते मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और अन्‍य इलाकों की बिजली (electricity) चली गई। अब लोगों को कई घंटों से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। BEST का कहना था कि टाटा पावर की इनकमिंग सप्‍लाई फेल (incoming supply fail) होने की वजह से बिजली गुल हुई है।

उपनगरीय ट्रेन सेवा बाधित होने पर रेलवे ने बताया कि टाटा पावर कंपनी (Tata Power company) की ग्रिड फेल (grid fail) होने के कारण मुंबई में बिजली की आपूर्ति 10.05 बजे बाधित हो गई। बोरीवली से विरार के बीच आवश्यक उपनगरीय ट्रेनों के संचालन के लिए वसई रोड पर उपलब्ध MSETCL से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। वहीं बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी टाटा पावर ने कहा कि आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे है।
                   http://www.narayan98.co.in/
Mumbai Blackout: पूरे मुंबई में बिजली गुल, दफ्तरों व घरों में काम ठप                     https://youtu.be/yEWmOfXJRX8