मुलायम की बहू ने कहा- नेताजी के समय क्या हुआ इस पर कुछ नहीं कह सकतीं, राम मन्दिर निर्माण को अपर्णा यादव ने दिए 11 लाख

न्यूज टुडे नेटवर्क। राम मन्दिर निर्माण के लिए अब पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने निधि दान की है। अपर्णा ने मन्दिर निर्माण के लिए 11 लाख रूपए दान किए हैं। अपर्णा ने यह भी कहा कि वे बीते समय में अपने परिवार के द्वारा अंजाम दिए
 | 
मुलायम की बहू ने कहा- नेताजी के समय क्या हुआ इस पर कुछ नहीं कह सकतीं, राम मन्दिर निर्माण को अपर्णा यादव ने दिए 11 लाख

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। राम मन्दिर निर्माण के लिए अब पूर्व मुख्‍यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने निधि दान की है। अपर्णा ने मन्दिर निर्माण के लिए 11 लाख रूपए दान किए हैं। अपर्णा ने यह भी कहा कि वे बीते समय में अपने परिवार के द्वारा अंजाम दिए कामों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

गौरतलब है कि 1990 में मुख्यमंत्री रहने के दौरान मुलायम सिंह ने कारसेवकों पर गोली चलवाई थी। हाल ही में अखिलेश ने राम मंदिर के लिए चंदा जुटाने वालों को चंदाजीवी कहा था। इस पर अपर्णा ने कहा, ‘नेताजी के समय क्या हुआ, इस पर मैं टिप्पणी नहीं करना चाहती। बीता समय कभी भी भविष्य की बराबरी नहीं कर सकता। हम वर्तमान और भविष्य हैं। मैंने अपनी इच्छा से दान दिया है। मैं अपने परिवार द्वारा लिए फैसलों की जिम्मेदारी नहीं ले सकती। मेरा मानना है कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को रामभक्त होना चाहिए।

अपर्णा ने यह दावा भी किया कि हमारे पूर्वजों ने राम जन्मभूमि के लिए लड़ाई लड़ी। यह भी कहा कि भगवान राम हमारे देश का चरित्र निर्धारित करते हैं। हर भारतीय को जिम्मेदारी है कि वह खुद से आगे आकर जितना संभव हो, मंदिर के लिए उतना दान दे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रांत प्रमुख प्रशांत भाटिया ने कहा कि हम हर व्यक्ति तक पहुंच रहे हैं। इसमें कोई धर्म आड़े नहीं आएगा। यह दान नहीं है। यह भगवान के चरणों में समर्पण है। हम भगवान को दान नहीं दे सकते। सबकुछ तो उन्हीं का है। इसे दान कहना ठीक नहीं होगा।