खटीमा में मां के साथ सो रही थी नवजात गायब, नदी किनारे मिली ये चीजें

Khatima Crime News- यहां चकरपुर चौकी क्षेत्र में एक नवजात के गायब होने के मामला सामने आया। जिसके बाद पुलिस और परिजनों में हडक़ंप मच गया। बताया जा रहा है कि बच्ची केवल 27 दिन की है। सोमवार की देर शाम बच्ची का कंबल झाडिय़ों के पास पड़े मिला। फिलहाल पुलिस बच्ची की तलाश में
 | 
खटीमा में मां के साथ सो रही थी नवजात गायब, नदी किनारे मिली ये चीजें

Khatima Crime News- यहां चकरपुर चौकी क्षेत्र में एक नवजात के गायब होने के मामला सामने आया। जिसके बाद पुलिस और परिजनों में हडक़ंप मच गया। बताया जा रहा है कि बच्ची केवल 27 दिन की है। सोमवार की देर शाम बच्ची का कंबल झाडिय़ों के पास पड़े मिला। फिलहाल पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी है। पचौरिया नई बस्ती निवासी विजय कुमार ने बताया कि रविवार रात कमरे में उनके साथ सो रही 27 दिन की बच्ची प्रियांशिका अचानक गायब हो गई। बताया कि सुबह करीब चार बजे जब उसकी पत्नी निशा जागी तो बच्ची को न देख मुझे जगाया। बच्ची की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सूचना पर आसपास के लोग भी प्रियांशिका की तलाश करने लगे, लेकिन उसका पता नहीं चला।

खटीमा में मां के साथ सो रही थी नवजात गायब, नदी किनारे मिली ये चीजें

 

बच्ची के पिता विजय ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करता है। विगत 20 नवंबर को उसकी बेटी प्रियांशिका का जन्म हुआ जिस पर वह छुट्टी में घर आया है। घर में मां विमला देवी, पिता अर्जुन राम, वह और उसका भाई अजय हैं। विगत रविवार रात करीब आठ-नौ बजे परिवार के साथ भोजन करने के बाद पत्नी निशा पुत्री प्रियांशिका को लेकर सोने को चली गई।

सुबह चार बजे कंबल के साथ पुत्री गायब मिली। बताया कि दंपति का प्रेम विवाह 25 जनवरी 2018 को हुआ था। प्रियांशिका पहली संतान है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल का पुलिस अच्छे से जांच कर रही है। बच्ची की तलाश जारी है। गायब नवजात बच्ची का कंबल शारदा नहर के किनारे झाडिय़ों में मिला। इससे बच्ची को नहर में फेंकने की संभावना जताई गई है। चकरपुर पुलिस ने मौका मुआयना किया। इसी कंबल में प्रियांशिका को घर में सुलाया गया था। पुलिस आशंका जता रही है कि बच्ची के नहर में फेंका गया होगा। नहर में भी बच्ची की तलाश जारी है।