नई दिल्ली-2018 में गूगल पर सबसे ज्यादा लोगों ने इसे खोजा, गूगल ने सांझा की जानकारी

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क- इस साल यानी 2018 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च इस वर्ड को किया गया। आज इंटरनेट हमारी रोजमर्जा की दिनचर्या बन चुकी है। जिसमें हर चीज की जानकारी मिल जाती है। इसलिए लोग किसी भी चीज को खोजने के लिए गूगल पर सर्च करते है कि यहां तो इसकी जानकारी
 | 
नई दिल्ली-2018 में गूगल पर सबसे ज्यादा लोगों ने इसे खोजा, गूगल ने सांझा की जानकारी

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क- इस साल यानी 2018 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च इस वर्ड को किया गया। आज इंटरनेट हमारी रोजमर्जा की दिनचर्या बन चुकी है। जिसमें हर चीज की जानकारी मिल जाती है। इसलिए लोग किसी भी चीज को खोजने के लिए गूगल पर सर्च करते है कि यहां तो इसकी जानकारी अवश्य मिलेगी। इस वर्ष 2018 में दुनियांभर में सबसे ज्यादा सर्च किया जाना वाला वर्ड की जानकारी शेयर करते हुए गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि दुनियां भर में कौन-सा वर्ड वर्ष 2018 में खोजा गया है।  इस साल दुनियां भर के लोगों ने अलग-अलग चीजों को खोजा है। जिसमें कई अच्छी चीजें शामिल है। दुनियांभर के लोग कुछ अच्छा करना चाहते है।

इन चीजों को खोजा गया सबसे ज्यादा

उन्होंने 2018 नाम से 2 मिनट लंबी वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि विश्वभर में लोगों ने गुड (अच्छा) चीजों केा खोजा है। जिसमें एक अच्छा नागरिक कैसे बनें, एक अच्छा दोस्त कैसे बने और एक अच्छा गायक कैसे बने आदि को खोजा गया है। उन्होंने इस वीडियो में बहुत प्यारा वीडियो कोलाज भी बनाया है। जिसमें थाई गुफा से बचाए गए बच्चो, एक सुनने में असक्षम बच्चे का पहली बार मां की आवाज सुनने वाली, स्टीफन हॉकिंग्स और जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश को श्रद्धांजलि देने और न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री की बेटी का जन्म आदि वीडियो को मिलाया गया है। वही ट्विटर पर सुंदर पिचाई के ये वीडियो शेयर करने के बाद लोगों ने इससे खूब प्रतिक्रिया दी। वहीं यूट्यूब पर इसे 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।