मुरादाबाद: दो बीवियों के बीच हुआ पति का बंटवारा, जानिए कैसे हुआ ये

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के मुरादाबाद जिले से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। जहां एक युवक को उसकी दो पत्नियों में एक-एक सप्ताह के लिए बांट दिया गया। हिस्से में घर का मालिकाना हक पहली पत्नी को दिया गया है। युवक की दो पत्नियां है। दोनों में झगड़ा हो गया। जिसके बाद दोनों एसएसपी
 | 
मुरादाबाद: दो बीवियों के बीच हुआ पति का बंटवारा, जानिए कैसे हुआ ये

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के मुरादाबाद जिले से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। जहां एक युवक को उसकी दो पत्‍नियों में एक-एक सप्ताह के लिए बांट दिया गया। हिस्से में घर का मालिकाना हक पहली पत्नी को दिया गया है। युवक की दो पत्‍नियां है। दोनों में झगड़ा हो गया। जिसके बाद दोनों एसएसपी के पास पहुंची थी। समझौते से संतुष्ट होकर दोनों बीवियों ने आगे की कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।

मामला मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के मंगूपुरा का है। 2009 में एक युवक की शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। कुछ दिनो बाद उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक की शादी हुई। लेकिन उसके बच्चे नही हुए। इसी बीच पड़ोसी युवक से उसका प्रेम प्रसंग शुरु हो गया। कुछ दिनों बाद अपने पति को छोड़ कर  युवक के साथ फरार हो गई। युवक उसे अपने घर ले आया इस पर युवक की पहली पत्नी ने विरोध जताया। उधर युवक के खिलाफ पड़ोसी ने भी पत्नी को भगाने का केस दर्ज करवा दिया। पड़ोसी ने पत्नी को दोबारा अपनाने से साफ इनकार कर दिया।

कुछ दिनों के बाद दोनों में विवाद बढ़ा गया और एसएसपी से मदद की गुहार लगाई। एसएसपी ने मामला नारी उत्थान केंद्र भेज दिया। मामले की सुनवाई काउंसलर एमपी सिंह यादव द्वारा की गई। इसके बाद तीनों की सहमति से फैसला सुनाया। पहली बीवी मुख्य भूमिका में रहेगी। पति कमाई का सारा खर्चा पहली बीवी को ही देगा। पहली बीवी ही दूसरी बीवी को खर्चा देगी। शर्त यह होगी कि वह किसी भी हालत में अन्याय नहीं करेगी। यह भी तय किया गया कि एक-एक सप्ताह तक पति दोनों बीवियों के साथ समय बिताएगा। समझौते से संतुष्ट होकर दोनों बीवियों ने आगे की कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।