मनी प्लांट घर में लाता है सुख समृद्धि, प्लांट लगाने से पहले जान लें जरूरी बात, नहीं तो हो जाएंगे आप कंगाल !

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क : मान्यता है कि घर में मनीप्लांट लगाने पर सुख-समृद्धि में होने के साथ धन का आगमन बढ़ता है। इसी के चलते लोग अपने घरों में यह पौधा लगाते हैं। हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र का खास महत्व है अगर कोई व्यक्ति पूरे लगन से किसी लक्ष्य को पाना चाहता है तो
 | 
मनी प्लांट घर में लाता है सुख समृद्धि, प्लांट लगाने से पहले जान लें जरूरी बात, नहीं तो हो जाएंगे आप कंगाल !

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क : मान्यता है कि घर में मनीप्लांट लगाने पर सुख-समृद्धि में होने के साथ धन का आगमन बढ़ता है। इसी के चलते लोग अपने घरों में यह पौधा लगाते हैं। हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र का खास महत्व है अगर कोई व्यक्ति पूरे लगन से किसी लक्ष्य को पाना चाहता है तो दृढ़ इरादे और वास्तु शास्त्र उस व्यक्ति को लक्ष्य तक पहुंचाने में कारगर साबित होते हैं।

मनी प्लांट घर में लाता है सुख समृद्धि, प्लांट लगाने से पहले जान लें जरूरी बात, नहीं तो हो जाएंगे आप कंगाल !

इसी वास्तु शास्त्र में एक चीज है जो आपको अमूमन हर घर में देखने को मिल जाती है और वो है मनीं प्लांट, ये पौधा घरों में लगाया जाता है और इसको लगाना शुभ और घर में सुख-समृद्धि के लिए बेहतर महत्वपूर्ण माना जाता है। लेकिन मनी प्लांट को लगाने और उसकी देखभाल करने के लिए भी कई ऐसी आवश्यकताएं होती हैं जो लोगों को अमूमन पता नहीं होती और ऐसा न करने से मनी प्लांट से लाभ मिलने की बजाए उसके उल्टे परिणाम भुगतने पड़ते हैं।

मनी प्लांट घर में लाता है सुख समृद्धि, प्लांट लगाने से पहले जान लें जरूरी बात, नहीं तो हो जाएंगे आप कंगाल !

मनी प्लांट लगाने से पहले जान लें जरूरी बात

वास्तु शास्त्र के अनुसार यह पौधा घर में उचित दिशा में नहीं लगाया गया है तो आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। मनी प्लांट के पौधे को हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में ही लगाना चाहिए और समय-समय पर इसे पानी देते रहना चाहिए। ध्यान रहे कि वास्तु के आधाार पर मनीं प्लांट को कभी भी सूखने नहीं देना चाहिए। कारण इसके सूखने से दुष्परिणाम भगुतना पड़ता है और साथ ही घर में पैसों की कमी भी होने लगती है। बता दें कि मनी प्लांट खरीदने से पहले इस बात का जरूर ध्यान दें कि उसकी पत्तियां नीचे की ओर लटकी हुई न हों।

पत्तियों को झुकने न दें

अगर पत्तियां नीचे की ओर झुकी हुई हैं, तो इससे आपको धन हानि हो सकती है साथ ही आपके शुभ कार्यों में बाधा भी आ सकती हैं तो जब भी पत्तियां झुकने लगे तो आप उनके बेलों को रस्सी से ऊपर की ओर बांध सकते हैं। ताकि पत्तियों की बढ़त ऊपर की ओर हो।

मनी प्लांट घर में लाता है सुख समृद्धि, प्लांट लगाने से पहले जान लें जरूरी बात, नहीं तो हो जाएंगे आप कंगाल !

मनी प्लांट से वास्तु दोष होता है दूर

मनी प्लांट का पौधा घर के वास्तु-दोष को भी दूर करता है। जिस घर में वास्तु-दोष होता है, मनी प्लांट के पौधे को लगाने से उस घर का वास्तु-दोष दूर हो जाता है। घर के वास्तु-दोष को दूर करने का यह बहुत ही आसान तरीका है।

मनी प्लांट घर में लाता है सुख समृद्धि, प्लांट लगाने से पहले जान लें जरूरी बात, नहीं तो हो जाएंगे आप कंगाल !

मनी प्लांट का पूजन भी जरूर करें

वास्तु शास्त्र के आधार पर जब भी आप मनी प्लांट को पानी दें तो उसके आगे चार अगरबत्तियां भी जला कर घुमा दें दो अगरबत्तियों को मनी प्लांट पर ही लगा दें बाकी दो अगर बत्तियों को लक्ष्मी माता की प्रतिमा के सामने लगा दें, ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।