देहरादून-मोदी आरती लॉच होने पर बवाल, कांग्रेस ने खोली भाजपा के अधर्मियों की पोल

देहरादून-आज उत्तराखंड में मोदी आरती को लेकर उत्तराखंड में बवाल हो गया। कांग्रेस ने इसका पुरजोर विरोध किया।सार्वजनिक मंच से आरती लांच किए जाने पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कड़ी आपत्ति जताई की है। उन्होंने कहा कि मंत्री और विधायक के इस कृत्य से समस्त हिंदू सनातन धर्म का अपमान हुआ
 | 
देहरादून-मोदी आरती लॉच होने पर बवाल, कांग्रेस ने खोली भाजपा के अधर्मियों की पोल

देहरादून-आज उत्तराखंड में मोदी आरती को लेकर उत्तराखंड में बवाल हो गया। कांग्रेस ने इसका पुरजोर विरोध किया।सार्वजनिक मंच से आरती लांच किए जाने पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कड़ी आपत्ति जताई की है। उन्होंने कहा कि मंत्री और विधायक के इस कृत्य से समस्त हिंदू सनातन धर्म का अपमान हुआ है। पीएम मोदी इंसान हैं और उन्हें देवी-देवताओं और भगवान की श्रेणी में कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

देहरादून-मोदी आरती लॉच होने पर बवाल, कांग्रेस ने खोली भाजपा के अधर्मियों की पोल
मोदी की गुणगान करते हुए आरती में जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया गया है और उन्हें देव तुल्य शब्दों से अलंकृत किया गया है।इससे समस्त हिंदू धर्म के लोगों में खासा आक्रोश है और उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। गरिमा दसौनी ने इसे चाटुकारिता की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि जो लोग कांग्रेसजनों पर परिवारवाद का ठप्पा लगाते थे। वह आज एक व्यक्ति तक सिमट कर रह गए हैं। उसके पादुका पूजन में किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। सोनी ने प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए इन दोनों विधायकों को बर्खास्त करने की मांग की है।