MJPRU Admission: इस तारीख को शुरू हो जाएंगे प्रवेश, जानें पोस्ट ग्रेजुएशन में कैसे होगा प्रवेश

कोरोना वायरस महामारी (corona virus pandemic) के बीच पिछले कई दिनों से बच्चे विश्वविद्यालयों में एडमिशन (admission) का इंतजार कर रहे थे। अब बच्चों का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (Mahatma Jyotiba Phule Rohilkhand University) से सम्बद्ध 548 कॉलेजों में दाखिले का इंतजार करने वाले छात्र-छात्राओं के
 | 
MJPRU Admission: इस तारीख को शुरू हो जाएंगे प्रवेश, जानें पोस्ट ग्रेजुएशन में कैसे होगा प्रवेश

कोरोना वायरस महामारी (corona virus pandemic) के बीच पिछले कई दिनों से बच्चे विश्वविद्यालयों में एडमिशन (admission) का इंतजार कर रहे थे। अब बच्चों का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (Mahatma Jyotiba Phule Rohilkhand University) से सम्बद्ध 548 कॉलेजों में दाखिले का इंतजार करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। इन कॉलेजों प्रवेश प्रक्रिया शुरू कराने के लिए 5 अगस्त को प्रवेश समिति की बैठक बुलाई गई है। उस दिन दाखिले शुरू करने की तारीख, शिड्यूल आदि पर मुहर लगेगी।
MJPRU Admission: इस तारीख को शुरू हो जाएंगे प्रवेश, जानें पोस्ट ग्रेजुएशन में कैसे होगा प्रवेश
विश्वविद्यालय से सम्बद्ध 548 महाविद्यालयों में करीब दो लाख सीटों पर प्रवेश लिए जाने हैं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में 2 मई से ऑनलाइन पंजीकरण (online registration) शुरू करा लिए थे। यहां पंजीकरण के बाद ही कोई कॉलेज अपने यहां छात्र का प्रवेश ले सकता है। पांच अगस्त इसकी आखिरी तारीख है। अब तक एक लाख 32 हजार पंजीकरण हो चुके हैं। इनमें 1,10,500 ने शुल्क भी जमा कर दिया है।

विश्वविद्यालय में इस बार परास्नातक कोर्सों (post graduation courses) में प्रवेश परीक्षा की जगह मेरिट (merit) के जरिए दाखिले की तैयारी है। कोविड 19 (covid-19) की वजह से यह विचार किया गया है। प्रवेश समिति में इसका प्रस्ताव भी रखा जाएगा।
                     http://www.narayan98.co.in/
MJPRU Admission: इस तारीख को शुरू हो जाएंगे प्रवेश, जानें पोस्ट ग्रेजुएशन में कैसे होगा प्रवेश                     https://youtu.be/yEWmOfXJRX8