मायावती ने पेट्रोलियम पदार्थों में लगने वाले करों को कम करने की मांग की

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने देश में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस जरूरी चीजों की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि पर चिंता जताई। केंद्र व राज्य सरकारों से इसमें लगातार बढ़ रहे करों में कमी की भी मांग रखी। बसपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और
 | 
मायावती ने पेट्रोलियम पदार्थों में लगने वाले करों को कम करने की मांग की

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने देश में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस जरूरी चीजों की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि पर चिंता जताई। केंद्र व राज्य सरकारों से इसमें लगातार बढ़ रहे करों में कमी की भी मांग रखी।

बसपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस जैसी जरूरी चीजों की कीमतों से सरकारी नियंत्रण हटने से इसके दाम बेलगाम होकर जिस तरह से तेजी से बढ़ रहे हैं, उससे हर जगह हाहाकार है। गरीब जनता त्रस्त है। स्थिति की गंभीरता को देखकर सरकार इसका हल निकाले।

मायावती ने दूसरे ट्वीट में कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें पेट्रोल और डीजल पर अतिरिक्त करों में वृद्धि कर रही हैं जिससे कीमतें आसमान छू रही हैं। करोड़ों जनता पर इसका सीधा बोझ आये दिन पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या संविधान में ऐसी ही कल्याणकारी सरकार का सिद्धांत सुनिश्चित किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
News Hub