मथुरा: बांके बिहारी के दर्शन के बाद किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के मथुरा में कांग्रेस की महापंचायत आज होगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी महापंचायत को संबोधित करेंगी। आज मंगलवार 12 बजे के करीब प्रियंका गांधी मथुरा पहुंचेंगी। सबसे पहले वे ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन करेंगी। इसके बाद किसान महापंचायत में मुख्य अतिथि बतौर शामिल होंगी। गौरतलब है कि 2022 विधानसभा
 | 
मथुरा: बांके बिहारी के दर्शन के बाद किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के मथुरा में कांग्रेस की महापंचायत आज होगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी महापंचायत को संबोधित करेंगी। आज मंगलवार 12 बजे के करीब प्रियंका गांधी मथुरा पहुंचेंगी। सबसे पहले वे ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन करेंगी। इसके बाद किसान महापंचायत में मुख्‍य अतिथि बतौर शामिल होंगी। गौरतलब है कि 2022 विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यूपी में खोए जनाधार को वापस पाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी खुद यूपी के धुंआधांर दौरे पर हैं।

किसान आंदोलन को धार देने के लिए कांग्रेस ने प्रदेश भर में किसान महापंचायतों का दौर चला रखा है।  किसान महापंचायत को गांधी संबोधित करेंगी। यह सभा मथुरा के थाना हाई वे क्षेत्र के पालिखेड़ा गांव में आयोजित होगी। कांग्रेस ने जय जवान जय किसान अभियान के तहत इस किसान महापंचायत का आयोजन मथुरा में किया है।

9 फरवरी को कांग्रेस ने अपने अभियान की शुरुआत की थी। तब प्रियंका ने सहारनपुर के शाकंभरी देवी मंदिर में पूजा की, फिर एक दरगाह पर गईं। इसके बाद अभी हाल ही में प्रियंका गांधी ने मौनी अमावस्या पर्व पर बेटी मिराया के साथ संगम नगरी प्रयागराज पहुंचीं। उन्होंने संगम पर डुबकी लगाई। प्रियंका गंगा में नाव चलाते हुए भी नजर आईं थी। अब आज वह बांके बिहारी के दर्शन करते दिखेंगी। वह बाँके बिहारी मंदिर पहुंच कर वह मन्दिर खुलने से पूर्व देहरी पूजन करेंगी और फिर दर्शन कर दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगी।

प्रदेश अध्‍यक्ष लल्‍लू मथुरा में मौजूद
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि दिल्ली में किसान आंदोलन कर रहा है कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने किसान आंदोलन की पंजाब से शुरुआत की थी । सरकार वार्ता के दौरान केवल तारीख देने का काम कर रही है। किसानों की जमीन पर सरकार की नजर है। उन्होंने कहा कि यह महापंचायत ‘जय जवान-जय किसान’ अभियान के तहत हो रही है। कांग्रेस ने यूपी के 27 जिलों में कृषि कानूनों के विरोध में अभियान के तहत महापंचायत करने की रणनीति बनाई है।