ममता बनर्जी ने देश में चार रोटेटिंग राजधानियों की वकालत की

न्यूज़ टुडे नेटवर्क। आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोलकाता पहुंच गए। इससे पहले सीएम ममता बनर्जी ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि के दौरान ममता ने मार्च निकाला। ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में देश में
 | 
ममता बनर्जी ने देश में चार रोटेटिंग राजधानियों की वकालत की

न्यूज़ टुडे नेटवर्क। आजाद हिन्‍द फौज के संस्‍थापक नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि देने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कोलकाता पहुंच गए। इससे पहले सीएम ममता बनर्जी ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि के दौरान ममता ने मार्च निकाला। ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में देश में चार रोटेटिंग राजधानियों की वकालत की।

ममता ने कहा कि देश में केवल एक ही राजधानी क्‍यों, उन्‍होंने कहा कि देश में चार रोटेटिंग राजधानियां हों तो बेहतर रहेगा।  अंग्रेजी शासन काल को याद करते हुए ममता ने कहा कि अंग्रेजों ने कोलकाता से ही पूरे देश पर शासन किया। नेताजी सुभाष पर बोलते हुए उन्‍होंने कहा कि वे देशनायक हैं। गुरू रविन्‍द्रनाथ टैगोर ने भी नेताजी को देशनायक कहा था। इसीलिए आज हम देशनायक दिवस मना रहे हैं।

ममता बनर्जी ने कहा कि हम आजाद हिंद स्मारक का निर्माण करेंगे और बताएंगे कि यह कैसे किया जाता है। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए ममता ने तंज कसा कि उन्होंने मूर्तियों के निर्माण और एक नए संसद परिसर में हजारों करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

WhatsApp Group Join Now
News Hub