बंद मकान की सीढ़ियों पर मिली मॉल कर्मचारी की लाश, जानिए कैसे…

न्यूज़ टुडे नेटवर्क। सम्राट अशोक नगर में किराये के बंद मकान में एक मॉल कर्मी की लाश मिली है। उसके साथ एक महिला साथ रहती थी। महिला को बारादरी पुलिस ने हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है पर मामला हत्या का लग रहा है। इज्जतनगर के गुलरिया निवासी
 | 
बंद मकान की सीढ़ियों पर मिली मॉल कर्मचारी की लाश, जानिए कैसे…

न्यूज़ टुडे नेटवर्क। सम्राट अशोक नगर में किराये के बंद मकान में एक मॉल कर्मी की लाश मिली है। उसके साथ एक महिला साथ रहती थी। महिला को बारादरी पुलिस ने हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है पर मामला हत्या का लग रहा है।

इज्जतनगर के गुलरिया निवासी 45 वर्षीय चंद्रभान सम्राट अशोक नगर में एक महिला व उसके पांच बच्चों के साथ रह रहे थे। पुलिस को शनिवार दोपहर महिला ने कॉल करके बताया कि कुछ लोग उसके घर में घुस गए हैं और हमला कर रहे हैं। पुलिस पहुंची तो महिला ने बताया कि हमलावर फरार हो गए हैं।

फिर महिला घर बंद करके चली गई। रात में फिर उसने पुलिस को सूचना दी कि घर अंदर से बंद है। पुलिस पहुंची और गेट तोड़कर अंदर घुसी तो देखा कि चंद्रभान का शव जीने पर पड़ा है। जीने की ग्रिल पर चादर से फंदा लगा था पर उसका सिर अलग पड़ा था। ऊपर जीने का गेट बाहर से बंद था। इससे लग रहा था कि कोई हत्या करके जीने के रास्ते फरार हो गया है और मामले को आत्महत्या बनाने की कोशिश की गई है।

 

इंस्पेक्टर बारादरी शितांशु शर्मा मौके पर पहुंचे और जांच की। चंद्रभान की मौत की सही वजह नहीं पता लग सकी तो इंस्पेक्टर ने फोरेंसिक टीम को भी सूचना देकर बुलवाया। देर रात चंद्रभान के साथ रहने वाली महिला को हिरासत में ले लिया गया। पता लगा कि चंद्रभान की बीस साल पहले किरन नाम की युवती से शादी हुई थी।

 

तीन साल बाद ही अलगाव हो गया और किरन नाम की युवती से शादी हुई थी। तीन साल बाद ही अलगाव हो गया और किरन मायके चली गई। इधर, 15 साल से चंद्रभान इस महिला के साथ शहर में किराये पर रह रहा था। अब तक यह लोग बन्नूवाल नगर में रह रहे थे।