Mahendra Singh Dhoni Retired: धोनी के संन्यास पर कप्तान कोहली ने कहा ये

कल शाम भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (international cricket) से संन्यास का ऐलान कर दिया है। संन्यास का ऐलान करने के बाद महेंद्र सिंह धोनी के फैंस भावुक हो गए। कई बड़ी हस्तियों ने भी धोनी की विदाई को लेकर उनके अतीत
 | 
Mahendra Singh Dhoni Retired: धोनी के संन्यास पर कप्तान कोहली ने कहा ये

कल शाम भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (international cricket) से संन्यास का ऐलान कर दिया है। संन्यास का ऐलान करने के बाद महेंद्र सिंह धोनी के फैंस भावुक हो गए। कई बड़ी हस्तियों ने भी धोनी की विदाई को लेकर उनके अतीत की चर्चा की। भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी ट्विटर पर भावुक पोस्ट लिखकर उनके योगदान को याद किया है।
Mahendra Singh Dhoni Retired: धोनी के संन्यास पर कप्तान कोहली ने कहा ये
विराट ने अपने ट्वीट में कहा है कि आपने देश के लिए जो किया, वह हमेशा सभी के दिल में रहेगा। हर क्रिकेटर को एक दिन अपनी यात्रा समाप्त करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि लेकिन फिर भी जब आप किसी को बहुत करीब से जानते हों और वो इस तरह के निर्णय लेता है, वह काफी भावुक करने वाला होता है।

इसके आगे उन्होंने लिखा कि मुझे जो परस्पर सम्मान और गर्मजोशी आपसे मिली है, वह हमेशा मेरे साथ रहेगी। दुनिया ने उपलब्धियां देखी हैं, लेकिन मैंने उस व्यक्तित्व को देखा है। विराट ने अंत में कहा कि यह सब कुछ छोड़ने के लिए धन्यवाद, मैं आपके आगे नतमस्तक हूं। गौरतलब है कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Master Blaster Sachin Tendulkar) ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी के साथ विश्व कप की खिताबी जीत को सबसे यादगार लम्हा बताया। सचिन ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय क्रिकेट में धोनी का योगदान बहु्त बड़ा है।
                          http://www.narayan98.co.in/
Mahendra Singh Dhoni Retired: धोनी के संन्यास पर कप्तान कोहली ने कहा ये                        https://youtu.be/yEWmOfXJRX8