हल्द्वानी-महर्षि स्कूल ने मनाया महर्षि महेश योगी जी का 103 वें जन्मदिवस, छात्रों ने ऐसे मोहा मन

Haldwani News-महर्षि विद्या मंदिर में परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी के 103 वें जन्मदिवस को ज्ञान दिवस के रूप में बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर और गुरू पूजन कर किया। इसके बाद वैदिक पंडित द्वारा वेद पाठ अभ्यास किया। समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्य
 | 
हल्द्वानी-महर्षि स्कूल ने मनाया महर्षि महेश योगी जी का 103 वें जन्मदिवस, छात्रों ने ऐसे मोहा मन

Haldwani News-महर्षि विद्या मंदिर में परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी के 103 वें जन्मदिवस को ज्ञान दिवस के रूप में बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर और गुरू पूजन कर किया। इसके बाद वैदिक पंडित द्वारा वेद पाठ अभ्यास किया। समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्य डा. अंजलि चंद्रा द्वारा पूज्य महर्षि जी के आदर्शो पर अपने विचार प्रस्तुत किये।

हल्द्वानी-महर्षि स्कूल ने मनाया महर्षि महेश योगी जी का 103 वें जन्मदिवस, छात्रों ने ऐसे मोहा मन

छात्रों ने नृत्य व गुरू वंदना का मनमोहक प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। मुख्य अतिथि सुनील कर्नाटक (संविधान विधि व सिविल विधि के वरिष्ठ अधिवक्ता) ने विधि एवं न्याय के माध्यम से विश्व शांति स्थापना में अपने विचारों से सबको अवगत कराया। उन्होंने बताया कि विधि एक व्यवस्था है, समय के अनुशासन की मांग है। चेतना के सशक्त होने पर ही विश्व में शांति आएगी।

अध्यापिका भाावना जोशी ने महर्षि पर सुंदर कविता पुरस्तुत की। छात्रा श्रीजी व रिषिका शुक्ला ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना में स्वामी विवेकानंद के योगदान पर प्रकाश डाला। ध्यान शिक्षक चंचल पाण्डे द्वारा ज्ञानयुग दिवस के शुभ अवसर पर चेतना विज्ञान पर अपने प्रस्तुत किये। इसके बाद प्रधानाचार्य द्वारा अध्यक्ष गिरीश वर्मा महर्षि विद्या मंदिर समूह का संदेश पढक़र सुनाते हुए कहा कि हम सभी के लिए अपने आप को परम पूज्य महर्षि जी एंव वेद विज्ञान के आदर्शों के लिए पुन: समर्पित होने का शुभअवसर है। इस समारोह में अधिवक्ता ललित जोशी व समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। मंच का संचालन कमलेश शर्मा ने किया। समारोह के समापन में प्रधानाचार्य ने सबका आभार व्यक्त किया। मिष्ठान वितरण के साथ समारोह संपन्न हुआ।

WhatsApp Group Join Now
News Hub