ट्विटर को भारत में कड़ी टक्कर दे रहा made in india कू एप, केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल ने भी on किया कू पर एकाउंट

न्यूज टुडे नेटवर्क। कू एप koo app अब भारत में भी लोकप्रिय होता जा रहा है। इसे टि्वटर का भारतीय संस्करण भी कहा जा रहा है। मेड इन इंडिया माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के रूप में कू ऐप को लाखों लोग पसंद कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी कू एप पर अपना अकाउंट
 | 
ट्विटर को भारत में कड़ी टक्कर दे रहा made in india कू एप, केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल ने भी on किया कू पर एकाउंट

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। कू एप koo app अब भारत में भी लोकप्रिय होता जा रहा है। इसे टि्वटर का भारतीय संस्करण भी कहा जा रहा है। मेड इन इंडिया माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के रूप में कू ऐप को लाखों लोग पसंद कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी कू एप पर अपना अकाउंट बनाया है। गोयल के अलावा कई अन्य मंत्रियों ने भी कू ऐप का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

कू ने आत्मनिर्भर भारत एप्लीकेशन चैलेंज में भी हिस्सा लिया था। कू एप की चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम में भी कर चुके हैं। वैसे तो भारत में तमाम लोग कू एप के बारे में जानने समझने लग गए हैं ,लेकिन अभी भी कई लोग इससे अनजान हैं। यह ऐप एक माइक्रो ब्लॉगिंग साइट है ,जिसे ट्विटर को टक्कर देने के लिए भारत में लांच किया गया है।

इस ऐप में हिंदी अंग्रेजी समेत आठ भारतीय भाषाओं का सरलीकरण उपलब्ध है। कू एप को ऐप और वेबसाइट दोनों तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका इंटरफेस ट्विटर जैसा ही है इसमें पोस्ट करने के लिए शब्दों की सीमा भी बढ़ाकर 350 कर दी गई है। बिजनेस के मामले में हाल ही में भारत में कू ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इसी सप्ताह कू ने अपनी फंडिंग के हिस्से के रूप में तीस करोड़ जुटा लिए हैं। यह फंडिंग इंफोसिस के मोहनदास पाई की कैपिटल की ओर से की गई है। इससे पहले कू को एक्सेल पार्टनर ,कलारी कैपिटल ,ब्लूम वेंचर्स और ड्रीम इनक्यूबेटर से भी फंडिंग मिल चुकी है। कू के सह संस्थापक और सीईओ अप्रमेय राधाकृष्ण हैं।

दरअसल पिछले कई दिनों से ट्विटर और भारत सरकार के बीच टकराव चल रहा है। हाल ही में ट्विटर इंडिया की पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर (इंडिया एवं साउथ एशिया) महिमा कौल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वैसे तो महिमा कौल ने कहा है कि वे निजी कारणों से इस्तीफा दे रही है लेकिन हाल ही में सरकार के साथ ट्विटर के टकराव को भी कौल के इस्तीफे से जोड़कर देखा जा रहा है। पिछले हफ्ते सरकार ने ट्विटर से नियमों को तोड़ने को लेकर जवाब मांगा था और सप्ताह के अंत तक महिमा कॉल ने ट्विटर के महत्वपूर्ण पद से इस्तीफा भी दे दिया।