Gangrape की वीडियो बनाई, पांच दिन पहले किशोरी को फिर बुलाया नहीं आई तो कर डाला ये गंदा काम

न्यूज़ टुडे नेटवर्क, बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में 28 दिन पहले हुए सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल हुआ है। लड़की के परिजनों को जानकारी के बाद गांव के ही 2 युवकों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो के जरिये आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहे थे।
 | 
Gangrape की वीडियो बनाई, पांच दिन पहले किशोरी को फिर बुलाया नहीं आई तो कर डाला ये गंदा काम

न्यूज़ टुडे नेटवर्क, बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में 28 दिन पहले हुए सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल हुआ है। लड़की के परिजनों को जानकारी के बाद गांव के ही 2 युवकों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो के जरिये आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। खेत में फिर से बुला रहे थे। विरोध पर वीडियो वायरल कर दिया।

लड़की के पिता ने बताया कि 2 जनवरी को किशोरी खेत पर चारा लेने गई थी। वहां पहले से बैठे वेदपाल और अशोक कुमार ने उसे पकड़ लिया। लाही के खेत में ले जाकर दोनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और घटना की वीडियो भी बना ली। आरोपी 2 घंटे तक किशोरी को बंधक बनाए रहे। किसी के आने की आहट होने पर भाग गए।

5 दिन पहले आरोपियों ने लड़की को खेत पर फिर बुलाया जब किशोरी खेत पर नहीं गई तो आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया। शनिवार को जब वीडियो लड़की के भाई तक पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद दोनों के खिलाफ तहरीर दी गई। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके की जांच की तो वहां संघर्ष के निशान मिले हैं।

कई जगह फसल टूटी थी। इधर गांव में चर्चा है कि वेदपाल से किशोरी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसे और किशोरी को देखकर शादीशुदा अशोक ने वीडियो बना ली और ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। वायरल वीडियो में वेदपाल से सहमति व अशोक के साथ जबरदस्ती करने का सबूत है। मामले के खुलासे के बाद गांव में दिनभर पंचायत चलती रही।

एक आरोपी से किशोरी की शादी पर बात हुई। काफी हद तक दोनों पक्ष सहमत थे लेकिन अचानक बात बिगड़ गई और मुकदमा दर्ज करा दिया।