लखनऊ-अपनी पत्नी व सपा प्रत्याशी पूनम के लिए शत्रुघ्न ने किया प्रचार, कांग्रेस में खलबली

लखनऊ-न्यूज टुडे नेटवर्क-लोकसभा चुनाव में एक के बाद एक दिलचस्प चीजें सामने आ रही है। पहले शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हुए तो उनकी पत्नी सपा में शामिल हो गई। जिसका बाद आज अभिनेता सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने लखनऊ लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके पति शत्रुघ्न सिन्हा
 | 
लखनऊ-अपनी पत्नी व सपा प्रत्याशी पूनम के लिए शत्रुघ्न ने किया प्रचार, कांग्रेस में खलबली

लखनऊ-न्यूज टुडे नेटवर्क-लोकसभा चुनाव में एक के बाद एक दिलचस्प चीजें सामने आ रही है। पहले शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हुए तो उनकी पत्नी सपा में शामिल हो गई। जिसका बाद आज अभिनेता सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने लखनऊ लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके पति शत्रुघ्न सिन्हा भी मौजूद रहे। शत्रुघ्न ने अपनी पत्नी के लिए लखनऊ में चुनाव प्रचार भी किया लेकिन यह बात कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम को रास नहीं आई। उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए शत्रु को पार्टी धर्म निभाने की नसीहत दे डाली। शत्रुघ्न ने भी बागी तेवर दिखाते हुए कहा कि परिवार को सपोर्ट करना मेरा कर्तव्य है। शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी सपा की सदस्यता लेकर लखनऊ से चुनाव मैदान में हैं।् यूपी में कांग्रेस- सपा के बीच गठबंधन न होने से दोनों पार्टी के नेता असहज महसूस कर रहे हैं।

लखनऊ-अपनी पत्नी व सपा प्रत्याशी पूनम के लिए शत्रुघ्न ने किया प्रचार, कांग्रेस में खलबली

लखनऊ सीट पर कांग्रेस-सपा के लिए बड़ी चुनौती

आज शत्रुघ्न ने पलटवार किया है, उससे साफ है कि आने वाले वक्त में वह पूनम सिन्हा के लिए प्रचार करना नहीं छोड़ेंगे।इससे कांग्रेस में अंदरखाने खलबली मची हुई है। लखनऊ को बीजेपी का अभेद दुर्ग कहा जाता है। पिछले 28 साल से बीजेपी का इस सीट पर कब्जा है। बीजेपी 1991 से इस सीट पर काबिज है। 2014 में राजनाथ सिंह इस सीट से भारी मतों से जीते। अब सिंह इस सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में सपा और कांग्रेस के लिए यह सीट जीतना कड़ी चुनौती है।