लखनऊ: 70 साल का हुआ उत्तर प्रदेश, चौथी बार मनाय़ा जा रहा स्थापना दिवस

न्यूज टुडे नेटवर्क। 70 साल पहले 24 जनवरी 1950 के दिन ही उत्तर प्रदेश को यह नाम मिला था। उससे पहले अंग्रेजों के शासन के समय इसे यूनाइटेड प्रॉविंस के नाम से जाना जाता था। अवध और आगरा को मिलाकर संयुक्त प्रांत बनाया गया था। यूपी में चार साल से यूपी दिवस मनाया जा रहा
 | 
लखनऊ: 70 साल का हुआ उत्तर प्रदेश, चौथी बार मनाय़ा जा रहा स्थापना दिवस

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। 70 साल पहले 24 जनवरी 1950 के दिन ही उत्तर प्रदेश को यह नाम मिला था। उससे पहले अंग्रेजों के शासन के समय इसे यूनाइटेड प्रॉविंस के नाम से जाना जाता था। अवध और आगरा को मिलाकर संयुक्त प्रांत बनाया गया था। यूपी में चार साल से यूपी दिवस मनाया जा रहा है। रविवार को प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रदेश के लोगों को इस दिन की बधाई दी।

उत्तर प्रदेश ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रहा है। प्रदेश की स्थापना दिवस मनाए जाने का यह चौथा मौका है। 3 साल पहले 2018 में राज्यपाल राम नाईक की पहल पर पहली बार उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य कई नेताओं ने इस अवसर पर बधाई दी। राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर कहा, ‘उत्तर प्रदेश के मेरे सभी भाइयों एवं बहनों को ‘स्थापना दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश में विकास की अपार संभावनाएं हैं, जिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। उत्तर प्रदेश निरंतर समृद्ध और विकसित हो, यही ईश्वर से मेरी कामना है।

मिल सकती हैं राजधानी को पांच सौगातें

यूपी दिवस के मौके पर राजधानी लखनऊ को पांच नई सौगात मिल सकती हैं। हुसैनाबाद के म्यूजिकल फाउंटेन संग वाटर स्क्रीन का लोकार्पण प्रस्तावित है। इसके साथ ही तीन झीलों के पुनर्विंकास और राष्ट्र प्रेरणा स्थल का शिलान्यास भी हो सकता है। इस अवसर पर सीएम योगी खुद प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास कर सकते हैं।

हर जिले में मनाया जाएगा उत्तर प्रदेश दिवस

योगी सरकार उत्तर प्रदेश दिवस के जरिये राज्य सरकार प्रदेश वासियों में अपनी मिट्टी के प्रति जुड़ाव को और मजबूत करेगी। सरकार इस बार हर जिले में उत्तर प्रदेश दिवस मनाने जा रही है। सरकार यूपी दिवस मनाने के लिए तैयारियों में जोर-शोर से जुट गई है। सीएम योगी लगातार तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं।