लखनऊ-उन्नाव कांड के मुख्य आरोपी विधायक सेंगर को भाजपा ने दिखाया बाहर का रास्ता, चौतरफा घिरी भाजपा

लखनऊ-देशभर में लोग उन्नाव कांड के मुख्य आरोपी व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर थूं-थूं कर रहे है। पूरे देश भर में भाजपा की किरकिरी हो रही है। जिस पर भाजपा ने अपने विधायक को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। बताया जा रहा है कि बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को
 | 
लखनऊ-उन्नाव कांड के मुख्य आरोपी विधायक सेंगर को भाजपा ने दिखाया बाहर का रास्ता, चौतरफा घिरी भाजपा

लखनऊ-देशभर में लोग उन्नाव कांड के मुख्य आरोपी व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर थूं-थूं कर रहे है। पूरे देश भर में भाजपा की किरकिरी हो रही है। जिस पर भाजपा ने अपने विधायक को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। बताया जा रहा है कि बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को पार्टी अचानक दिल्ली बुलाया जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। उन्नाव कांड के बाद चौतरफ घिरी भाजपा को यह निर्णय लेना पड़ा। भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने पार्टी के इस फैसले को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि गलत काम करने वालों को पार्टी से निकालना जरूरी है।

लखनऊ-उन्नाव कांड के मुख्य आरोपी विधायक सेंगर को भाजपा ने दिखाया बाहर का रास्ता, चौतरफा घिरी भाजपा

कल प्रदेश अध्यक्ष को बुलाया था दिल्ली

बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या दौरे पर थे। इस बीच अचानक दिल्ली बुलाए जाने से यहां सियासी गलियारों में अटकलें शुरू हो गई हैं। पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल पहले से ही दिल्ली में हैं। शीर्ष नेतृत्व दोनों लोगों के साथ मंत्रणा कर रहा है। ऐसे में लोग उन वजहों को तलाश रहे हैं जिनके कारण सिंह को अचानक दिल्ली तलब किया गया है। स्वतंत्र देव को बुलाने के लिए हेलीकाप्टर अयोध्या भेजा गया। जिससे वह लखनऊ आए और यहां से विमान से दिल्ली रवाना हो गए। आज स्पष्ट हो गया था कि यह निर्णण सेंगर को पार्टी से बाहर करने के लिए लिया गया था।

कई नेताओं के बयानों से शीर्ष नेता खिन्न

बताया जा रहा है कि उन्नाव दुष्कर्म पीडि़ता के वाहन की ट्रक से टक्कर मामले में पार्टी के मीडिया विभाग से जुड़े एक नेता ने न्यूज चैनल पर कह दिया था कि अब तक जो तथ्य हैं उससे प्रथम दृष्टया विधायक दोषी नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश भी की और इस मामले में तुरंत हत्या और हत्या की साजिश का मुकदमा भी दर्ज हुआ। पार्टी ने भी उन्हें पहले ही निलंबित कर दिया था। इसी तरह कुछ अन्य संवेदनशील मुद्दों पर भी कुछ नेताओं के बयानों ने भी शीर्ष नेतृत्व को खिन्न किया है।