Lucknow : मुख्यमंत्री का बड़ा हमला, बोले-कोरोना की लड़ाई कमजोर करने में लगे हैं विपक्षी दल

लखनऊ। मुख्यमंत्री (Chief Minister) योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों (Opposition Parties) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, यह लोग कोरोना के लिए देश की लड़ाई को कमजोर करने में लगे हैं। निहित स्वार्थों के चलते मजदूरों (Laborers) के नाम पर केवल राजनीति कर रहे हैं। यह अभद्र आचरण है। देश की जनता विपक्ष
 | 
Lucknow : मुख्यमंत्री का बड़ा हमला, बोले-कोरोना की लड़ाई कमजोर करने में लगे हैं विपक्षी दल

लखनऊ। मुख्यमंत्री (Chief Minister) योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों (Opposition Parties) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, यह लोग कोरोना के लिए देश की लड़ाई को कमजोर करने में लगे हैं। निहित स्वार्थों के चलते मजदूरों (Laborers) के नाम पर केवल राजनीति कर रहे हैं। यह अभद्र आचरण है। देश की जनता विपक्ष के इस नकारात्मक रवैये पर जवाब देगी।

Lucknow : मुख्यमंत्री का बड़ा हमला, बोले-कोरोना की लड़ाई कमजोर करने में लगे हैं विपक्षी दल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले चरण में 27 से 29 मार्च के बीच 6.5 लाख से ज्यादा श्रमिकों को वापस प्रदेश लाया गया है। इसके साथ ही उनके उपचार और भोजन की व्यवस्था की गई। दूसरे दसरे चरण में बीते तीन दिनों में 50 हजार से अधिक प्रवासी श्रमिक (Migrant labor) वापस लाए गए हैं। इन सभी लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ ही इनके खाने और रहने की व्यवस्था सरकार ने की है।

14 लाख मनरेगा मजदूरों को काम दिया
योगी बोले कि राज्य में 14 लाख मनरेगा मजदूरों (MNREGA laborers) को काम दिया गया है। वापस लौटे 6.5 लाख प्रवासी मजदूरों का भी ख्याल रखा जा रहा है। 2.34 करोड़ किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये आ चुके हैं। 3.26 करोड़ महिलाओं के जन-धन अकाउंट (Jan Dhan Account) में 1630 करोड़ रुपए की पहली किश्त अप्रैल और 1630 करोड़ की धनराशि मई महीने में आ चुकी है।

1.47 करोड़ परिवारों को निशुल्क रसोई गैस के सिलेंडर दिए
सीएम योगी ने कहा कि 1.47 करोड़ परिवारों को निशुल्क रसोई गैस के सिलेंडर उपलब्ध करवाए गए हैं। 18 करोड़ गरीबों को 2 बार राशन बांटा जा चुका है और तीसरी बार बंटने जा रहा है। 30 लाख से अधिक दिहाड़ी मजदूर और गरीब लोगों को सरकार 1000 रुपये का भरण-पोषण भत्ता और मुफ्त खाद्यान्न दे रही है।

यहाँ भी पढ़े

Shahjahanpur: फ्रिज से टिका खड़ा मिला शव, परिजन देखकर रह गए दंग

LOCKDOWN: प्रदेश में पहले ही दिन हुई इतने करोड़ की शराब बिक्री, अंग्रेजी शराब की बिक्री में हुआ इजाफा