Lucknow : अखिलेश बोले, कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और बीजेपी को बेनकाब करें
लखनऊ । वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव (assembly elections) की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने कमर कस ली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और भाजपा को बेनकाब करें। अखिलेश सपा मुख्यालय में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
Mar 15, 2020, 13:39 IST
|

बैठक (meeting) में अखिलेश ने कहा कि उनकी लड़ाई भाजपा से ही है। भाजपा जनता को धोखा दे रही है। कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचे और उन्हें विश्वास दिलाएं कि सपा उनकी बेहतरी (betterment) के लिए कार्य किए हैं। बैठक में पार्टी के उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, सचिव राजेंद्र चौधरी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।