लोहाघाट -दो किलो चरस के साथ 5 युवक गिरफ्तार, ऐसे करते थे चरस की तस्करी

लोहाघाट -न्यूज टुडे नेटवर्क-चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। इसकी के मद्देनजर चेकिंग अभियान में लोहाघाट पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी। पुलिस ने अलग-अलग पांच मामलों में करीब दो किलो चरस बरामद की। आज पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए कहा कि पांच लोगों को वाहनों समेत गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया
 | 
लोहाघाट -दो किलो चरस के साथ 5 युवक गिरफ्तार, ऐसे करते थे चरस की तस्करी

लोहाघाट -न्यूज टुडे नेटवर्क-चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। इसकी के मद्देनजर चेकिंग अभियान में लोहाघाट पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी। पुलिस ने अलग-अलग पांच मामलों में करीब दो किलो चरस बरामद की। आज पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए कहा कि पांच लोगों को वाहनों समेत गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि नवीन सिंह ढेक पुत्र मोहन सिंह ढेक निवासी बन्देला ढेक थाना लोहाघाट चम्पावत उम्र 40 वर्ष के कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम चरस बरामद किया की। इसके बाद पुलिस चौकस हो गई। चेकिंग अभियान में पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

लोहाघाट -दो किलो चरस के साथ 5 युवक गिरफ्तार, ऐसे करते थे चरस की तस्करी

आज पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस ने बताया कि डेसली बाईपासपुल लोहाघाट से एक वाहन संख्या ना 03बी3845 क्वीड रंग सफेद में चार लोगों भुपेन्द्र चन्द्र पुत्र इन्द्र चन्द्र निवासी भजनपुर बनबसा चम्पावत उम्र 28 वर्ष के कब्जे से 250 ग्राम चरस, मनोज रावत पुत्र स्व. जयपाल सिंह निवासी पाटन तिराहा बनबसा उम्र 32 वर्ष के कब्जे से 180 ग्राम चरस, मुकेश राम पुत्र गोपाल राम निवासी चंदनी थाना बनबसा उम्र 25 वर्ष के कब्जे से 170 ग्राम चरस, कमल मनराल पुत्र नवीन मनराल निवासी रंजनगोठ खटीमा ऊधम सिंह नगर उम्र 25 वर्ष के कब्जे से 200 ग्राम चरस बरामद किया गया। पांचों युवकों से कुल दो किलोग्राम चरस बरामद किया गया। चरस परिवहन करने में प्रयुक्त वाहन को सीज कर कब्जे पुलिस लिया। पुलिस पांचों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।