Lockdown in UP: आज रात से फिर लग रहा लॉकडाउन, जान लें गाइडलाइंस

यूपी में एक बार फिर लॉकडाउन (lockdown) लगने जा रहा है। हालांकि यह लॉकडाउन सिर्फ 3 दिनों के लिए होगा। प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण (Corona infection) को बढ़ते देखते हुए फैसला लिया है कि दस जुलाई रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को
 | 
Lockdown in UP: आज रात से फिर लग रहा लॉकडाउन, जान लें गाइडलाइंस

यूपी में एक बार फिर लॉकडाउन (lockdown) लगने जा रहा है। हालांकि यह लॉकडाउन सिर्फ 3 दिनों के लिए होगा। प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण (Corona infection) को बढ़ते देखते हुए फैसला लिया है कि दस जुलाई रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सब तीन दिनों के लिए बंद रखने का आदेश दिया गया है।
Lockdown in UP: आज रात से फिर लग रहा लॉकडाउन, जान लें गाइडलाइंस
प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 31 हजार पार कर चुका है। अब तक 862 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में जैसे-जेसे कोराना जांच (Corona test) का दायरा बढ़ रहा है, संक्रमितों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों ने उत्तर प्रदेश को फिर लॉकडाउन वाली स्थिति में लाकर खड़ा किया है।

तीन दिन के लिए जारी गाइडलाइन
• उत्तर प्रदेश में सभी कार्यालय, शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी, व्यावसायिक प्रतिष्ठान आदि बंद रहेंगे।
• सभी आवश्यक सेवाएं जैसे स्वास्थ्य, चिकित्सकीय सेवाएं, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पहले की तरह चलती रहेगी।
• आवश्यक सेवाओं से जुड़े व्यक्तियों, कोरोना वॉरियर, स्वच्छता कर्मी व डोर स्टेप डिलीवरी से जुड़े व्यक्तियों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
• रेलवे का आवागमन पहले की तरह यथावत रहेगा। ट्रेनों से आने वाले यात्रियों के लिए बसों की व्यवस्था उप्र परिवहन निगम करेगा।
• रेल यात्रियों के आवागमन के लिए लगी बसों के अलावा परिवहन निगम की अन्य बसों का प्रदेश में संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
• घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाएं यथावत रहेंगी। ऐसे यात्रियों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
• मालवाहक वाहनों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। राष्ट्रीय व राज्य मार्गों पर परिवहन जारी रहेगा। इनके किनारे स्थित पेट्रोल पंप और ढाबे खुले रहेंगे।
• तीन दिवसीय स्वच्छता और सैनिटाइजेशन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी इन प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे।
• स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19/संचारी रोग सर्विलांस टीम के माध्यम से प्रत्येक घर में रहने वाले सभी सदस्यों की मेडिकल स्क्रीनिंग और सर्विलांस का अभियान यथावत जारी रहेगा।
                     http://www.narayan98.co.in/
Lockdown in UP: आज रात से फिर लग रहा लॉकडाउन, जान लें गाइडलाइंस                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8