Lockdown Help: इंसान तो इंसान जानवरों को भी खाना खिला रहीं समाजसेवी संस्थाएं

देश में 21 दिन का लॉकडाउन (Lockdown) जारी होने से न सिर्फ इंसानों को ही दिक्कत हो रही है बल्कि जानवरों को भी परेशानी हो रही है। लॉकडाउन के कारण इन बेजुबानों को खाना मिलना भी मुश्किल हो गया है। जिसे देखते हुए कुछ समाजसेवी संस्थाएं जगह -जगह जाकर जानवरों का पेट भरने का काम
 | 
Lockdown Help: इंसान तो इंसान जानवरों को भी खाना खिला रहीं समाजसेवी संस्थाएं

देश में 21 दिन का लॉकडाउन (Lockdown) जारी होने से न सिर्फ इंसानों को ही दिक्कत हो रही है बल्कि जानवरों को भी परेशानी हो रही है। लॉकडाउन के कारण इन बेजुबानों को खाना मिलना भी मुश्किल हो गया है। जिसे देखते हुए कुछ समाजसेवी संस्थाएं जगह -जगह जाकर जानवरों का पेट भरने का काम कर रहीं हैं। ऐसा ही एक दृश्य द्वारा आज चौबारी पर बने राम मंदिर (Ram Mandir) पर देखने को मिला।
Lockdown Help: इंसान तो इंसान जानवरों को भी खाना खिला रहीं समाजसेवी संस्थाएं
समाजसेवी सामाजिक संस्था के लोग चौबारी पर बने हनुमान मंदिर के निकट घूम रहे बंदरों को भोजन करा रहे हैं। भोजन करा रहे राहुल ने बताया कि लॉकडाउन को दो हफ्ते बीत चुके हैं। सरकारी मिशनरी व सामाजिक संगठन (social Organisations) के लोग  गरीबों के हित के लिए  लगातार काम कर रहे हैं। लेकिन यह बेजुबान जानवर अपनी समस्या नहीं बता सकते हैं। इस समय इनको भी खाने को कुछ नहीं मिल पा रहा है। तो आज हम लोगों ने निर्णय लिया की चौबारी पर काफी संख्या में बंदर रहते हैं तो हम लोग इनको भोजन कराने आए हुए हैं।