Lockdown 5.0: जानिए 31 मई के बाद लॉकडाउन जारी रहेगा या नहीं, किन पर मिल सकती है छूट

कोरोना महामारी रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया है। 31 मई तक लॉकडाउन के चार चरण पूरे हो जाएंगे। इसके बाद लोगों के मन में सवाल होंगे कि लॉकडाउन 5.0 (Lockdown 5.0) लागू किया जाएगा या नहीं। अब लॉकडाउन 5.0 का फैसला केंद्र सरकार पर निर्भर है। इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित
 | 
Lockdown 5.0: जानिए 31 मई के बाद लॉकडाउन जारी रहेगा या नहीं, किन पर मिल सकती है छूट

कोरोना महामारी रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया है। 31 मई तक लॉकडाउन के चार चरण पूरे हो जाएंगे। इसके बाद लोगों के मन में सवाल होंगे कि लॉकडाउन 5.0 (Lockdown 5.0) लागू किया जाएगा या नहीं। अब लॉकडाउन  5.0 का फैसला केंद्र सरकार पर निर्भर है। इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों से फीडबैक (Chief Ministers Feedback) लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है।
Lockdown 5.0: जानिए 31 मई के बाद लॉकडाउन जारी रहेगा या नहीं, किन पर मिल सकती है छूटयह बताया जा रहा है कि गृहमंत्री अमित शाह के साथ की गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (video conferencing) के जरिए मीटिंग में ज्यादातर मुख्यमंत्री लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में दिखे। जानकारी के मुताबिक यूपी सरकार लॉकडाउन के बारे में केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशन (Central Government Guidelines) पर निर्भर रहेगी।

लॉकडाउन 5.0 में इन पर रह सकती है पाबंदी

  • अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के परिचालन पर पूरी तरीके से पाबंदी रह सकती है।
  • मॉल और सिनेमा हॉल को बंद रखना जारी रह सकता है।
  • बंद चल रहे धार्मिक स्थलों के खोलने पर राज्यों को अनुमति मिल सकती है।
  • स्कूलों और मेट्रो सेवाओं को शुरू करने के लिए राज्य सरकार को निर्णय लेने की अनुमति मिल सकती है।

सख्ती से पालन कराया जाएगा

  • सभी स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के नियमों का पालन करना जारी रहेगा।
  • सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य है, जो जारी रहेगा।