LOCKDOWN-4: आज से जारी हो गया लॉकडाउन 4, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को कोरोना संकट (corona pandemic) से बचाने के लिए मार्च में लॉकडाउन (lockdown) जारी किया था। जिसके बाद लगातार लॉकडाउन जारी रहने के बाद आज लॉकडाउन 4 की शुरुआत हो गई है। पिछले कुछ दिनों सरकार ने लोगों को लॉकडाउन में थोड़ी राहत दी थी। तो लोगों के मन में
 | 
LOCKDOWN-4: आज से जारी हो गया लॉकडाउन 4, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को कोरोना संकट (corona pandemic) से बचाने के लिए मार्च में लॉकडाउन (lockdown) जारी किया था। जिसके बाद लगातार लॉकडाउन जारी रहने के बाद आज लॉकडाउन 4 की शुरुआत हो गई है। पिछले कुछ दिनों सरकार ने लोगों को लॉकडाउन में थोड़ी राहत दी थी। तो लोगों के मन में कई तरह के प्रश्न उठ रहे होंगे, कि लॉकडाउन में कितनी छूट मिलेगी? क्या बंद रहेगा और क्या नहीं?
LOCKDOWN-4: आज से जारी हो गया लॉकडाउन 4, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंदजान लीजिए सरकार की नई गाइडलाइंस को
01. देशभर में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा।
02. सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे।
03. मेट्रो और हवाई सेवाएं भी बंद रहेंगी।
04. एक राज्य से दूसरे राज्य में बसें आपसी सहमति पर चलेंगी।
05. स्कूल, कॉलेज, शॉपिंग मॉल बंद रहेंगे।
06. केंद्र सरकार के दफ्तर पूरी तरह खुल सकते हैं।
07. धार्मिक और राजनीतिक आयोजनों पर रोक रहेगी।
08. रेड जोन ग्रीन जोन और यलो जोन तय करने का अधिकार राज्य को मिला।
09. रेड जोन वाले एरिया के लोग कहीं भी बाहर नहीं जा सकते।
10. राज्यों के अंदर बसें चलाने का फैसला राज्य सरकार करेगी।
11. छोटे बच्चे, बुजुर्ग और प्रेग्नेंट महिलाएं घर से बाहर न निकले।
12. होटल और रेस्टोरेंट बंद रहेंगे लेकिन होम डिलीवरी कर सकते हैं।
13. शादी समारोह में 50 लोगों से ज्यादा पर रोक।
14. अफवाह फैलाने वालों पर 1 साल तक की जेल हो सकती है।
15. देशभर में फेस मास्क पहनना जरूरी।
16. अंतिम संस्कार में 20 लोगों से ज्यादा शामिल नहीं होंगे।
17. गुटखा, पान मसाला सार्वजनिक खाने वालों पर कार्रवाई होगी।