LOCKDOWN: सुभाष नगर सील होने पर वहां के लोगों ने जरूरत की चीजों के लिए प्रशासन से लगाई गुहार 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 15 जिलों के हॉटस्पॉट क्षेत्रों (Hotspot Areas) को पूरी तरह से शील कर दिया है। जिसमें बरेली के एक मात्र हॉटस्पॉट क्षेत्र सुभाष नगर को शील किया गया है। सुभाष नगर क्षेत्र में एक ही परिवार छ: लोग पॉजिटिव (Positive) पाए गए थे। इस दौरान उस क्षेत्र के सभी
 | 
LOCKDOWN: सुभाष नगर सील होने पर वहां के लोगों ने जरूरत की चीजों के लिए प्रशासन से लगाई गुहार 

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रदेश के 15 जिलों के हॉटस्पॉट क्षेत्रों (Hotspot Areas) को पूरी तरह से शील कर दिया है। जिसमें बरेली के एक मात्र हॉटस्पॉट क्षेत्र सुभाष नगर को शील किया गया है। सुभाष नगर क्षेत्र में एक ही परिवार छ: लोग पॉजिटिव (Positive) पाए गए थे। इस दौरान उस क्षेत्र के सभी लोगों ने भोजन, दवाई या अन्‍य तरह की जरूरतों के सामान को उनके घर पर पहुंचाया जाए इसकी मांग प्रशासन से की है।
LOCKDOWN: सुभाष नगर सील होने पर वहां के लोगों ने जरूरत की चीजों के लिए प्रशासन से लगाई गुहार 
सुभाष नगर जाने वाले सभी रास्तों को नाकाबंदी करते हुए पुलिस फोर्स लगा दी गई है। स्वास्थ विभाग (Health department) की तरफ से वहां रहने वाले लोगों की गहन जांच शुरू कर दी गई है। इस दौरान सभी को अपने घर से बाहर निकलने के लिए मनाही है। इस बारे में सुभाष नगर में रहने वाले लोगों से बात की गई, वहां रहने वाले कुलदीप मिश्रा ने बताया कि कल जब से सूचना मिली कि इस क्षेत्र को पूरी तरह से शील किया जाएगा, तो हम लोग जरूरत का सामान लेने बाहर निकले। तभी पुलिस फोर्स (Police force) ने हम लोगों को वहां से भगा दिया। 

गुरुवार को सुभाष नगर पूरी तरह सील कर दिया गया है और यहां कर्फ्यू जैसा माहौल है। लोगों की मांग है प्रशासन को चाहिए कि यहां पर जरूरत की चीजों को भेजने का काम करें। वहीं आरती सक्सेना ने कहा कि सबसे ज्यादा जरूरत दवाइयों और दूध की है, इसके अलावा उन्‍होंने प्रशासन से गरीब जरूरतमंदों लोगों को रोजाना का भोजन तथा अन्‍य जरूरी सामान की मांग की।

यहाँ भी पढ़े

Lockdown: 15 अप्रैल से इस टनल से गुजरना होगा ट्रेन यात्रियों को, 4 घंटे पहले आना होगा स्टेशन