LOCKDOWN: साईं सेवा ट्रस्ट- ‘साईंनाथ गरीबों के मसीहा थे’, उन्हीं की कृपा से कर रहे हैं यह काम

कोरोना वायरस (coronavirus) के कारण देश में लॉकडाउन (lockdown) जारी है। जिसके बाद कुछ संगठन जरूरतमंद लोगों को खाना खिला कर एक बड़ा योगदान दे रहे हैं। बरेली में भी श्री शिर्डी साईं सेवा ट्रस्ट (Sri Shirdi Sai Seva Trust) भी लोगों को लॉकडाउन के बाद से ही रोजाना भोजन करा रहा है। आज भी
 | 
LOCKDOWN: साईं सेवा ट्रस्ट- ‘साईंनाथ गरीबों के मसीहा थे’, उन्हीं की कृपा से कर रहे हैं यह काम
कोरोना वायरस (coronavirus) के कारण देश में लॉकडाउन (lockdown) जारी है। जिसके बाद कुछ संगठन जरूरतमंद लोगों को खाना खिला कर एक बड़ा योगदान दे रहे हैं। बरेली में भी श्री शिर्डी साईं सेवा ट्रस्ट (Sri Shirdi Sai Seva Trust) भी लोगों को लॉकडाउन के बाद से ही रोजाना भोजन करा रहा है। आज भी जब ट्रस्ट को सूत्रों से ज्ञात हुआ कि प्रेम नगर में जोशी मोहल्ला के कुछ मजदूर परिवारों के लिए भोजन की परेशानी हो रही है, तो ट्रस्ट ने आज दोपहर श्री शिर्डी साईं सर्व देव मंदिर से लगभग डेढ़ सौ लोगों के लिए खिचड़ी बनाकर बाटी।
LOCKDOWN: साईं सेवा ट्रस्ट- ‘साईंनाथ गरीबों के मसीहा थे’, उन्हीं की कृपा से कर रहे हैं यह काम
श्री शिरडी साईं सेवा ट्रस्ट के सरबराकार पंडित सुशील कुमार पाठक ने बताया कि साईं बाबा गरीबों के मसीहा रहे हैं। हम उन्हीं के आशीर्वाद से लगातार जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण का कार्य कर रहे हैं। श्री साईं की कृपा से हम बरेली के अनाथालय (orphanage) में रेगुलर बच्चों को भोजन करा रहे हैं। इसमें विकास संटोरिया, शोभित अग्रवाल आदि लोग भोजन वितरण (food distribution) में सहयोग कर रहे हैं।