LOCKDOWN: लॉकडाउन में फसे लोगों की मदद के लिए एनसीसी कैडेट्स भी आए आगे

कोरोना संक्रमण (Corona infection) से बचने के लिए लॉकडाउन के दौरान लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। इस दौरान राष्ट्रीय कैडेट कोर (National Cadet Corps) को लोगों की हर संभव मदद के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रशासन के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी स्कूलों के प्रिंसिपल से राष्ट्रीय कैडेट
 | 
LOCKDOWN: लॉकडाउन में फसे लोगों की मदद के लिए एनसीसी कैडेट्स भी आए आगे

कोरोना संक्रमण (Corona infection) से बचने के लिए लॉकडाउन के दौरान लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। इस दौरान राष्ट्रीय कैडेट कोर (National Cadet Corps) को लोगों की हर संभव मदद के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रशासन के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी स्कूलों के प्रिंसिपल से राष्ट्रीय कैडेट कोर की सूची देने को कहा है। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि लॉकडाउन (lockdown) के दौरान जरूरतमंदों को सामान व अन्य मदद के लिए एनसीसी कैडेट्स को काम में लगाया जाएगा।
LOCKDOWN: लॉकडाउन में फसे लोगों की मदद के लिए एनसीसी कैडेट्स भी आए आगे
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है कि 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के एनसीसी कैडेट्स (NCC Cadets) को लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद के लिए लगाया जाएगा। इससे पहले इनके लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन कैडेट्स को हेल्पलाइन, कॉल सेंटर और खाद सामग्री की सप्लाई के प्रबंधन के साथ-साथ डाटा मैनेजमेंट में भी इनका सहयोग लिया जाएगा। इसके अलावा इन्हें ट्रैफिक मैनेजमेंट (Traffic management) से संबंधित काम भी दिया जाएगा।

प्रमुख सचिव ने राष्ट्रीय कैडेट कोर को नोडल एजेंसी नियुक्त किया है। इन एनसीसी कैडेट्स की मदद से कोरोना (Corona virus) महामारी को रोकने के लिए एक अहम प्रयास किया जाएगा। इससे पहले एनएसएस (NSS) के स्वयंसेवकों को भी इस काम के लिए तैयार किया गया है। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक कुमार श्रुति ने बताया कि एनएसएस के स्वयंसेवकों को मदद पहुंचाने और कम्युनिटी किचन (Community kitchen) जैसे काम दिए जाएंगे।

यहाँ भी पढ़े

LOCKDOWN: युवा फाउंडेशन व आरएसएस ने गरीबों में बांटी खाद्य सामग्री