Lockdown: लॉकडाउन के चलते इस युवक ने किया यह अनोखा कारनामा

लॉकडाउन (Lockdown) के चलते देश भर से लोग अपने घरों के लिए पलायन (Migration) कर रहे हैं। कितनों को तो यातायात का कोई साधन भी नहीं मिल पाता है। फिर भी लोग हजारों किलोमीटर की दूरी पैदल ही तय कर रहे हैं। ऐसे ही हरिद्वार (Haridwar) में काम करने वाले युवक को अपने घर पहुंचने
 | 
Lockdown: लॉकडाउन के चलते इस युवक ने किया यह अनोखा कारनामा

लॉकडाउन (Lockdown) के चलते देश भर से लोग अपने घरों के लिए पलायन (Migration) कर रहे हैं। कितनों को तो यातायात का कोई साधन भी नहीं मिल पाता है। फिर भी लोग हजारों किलोमीटर की दूरी पैदल ही तय कर रहे हैं। ऐसे ही हरिद्वार (Haridwar) में काम करने वाले युवक को अपने घर पहुंचने के लिए जब कोई सवारी नहीं मिली तो युवक ने अपनी बूढ़ी मां और छोटे-छोटे बच्चों को ठेले पर बैठाकर पैदल ही खीचता हुआ अपने घर को चल दिया। 
Lockdown: लॉकडाउन के चलते इस युवक ने किया यह अनोखा कारनामालंबा सफर तय करने के बाद बरेली पहुंचे सुधीर ने बताया कि उसे हरिद्वार बरेली तक पहुंचने में तीन दिन लग गए। तीन दिनों पहले ही उसने तड़के सुबह हरिद्वार से यात्रा शुरू की थी। पूछने पर उसने बताया कि उसे अभी हरदोई से भी आगे जाना है। उसे इतनी दूरी तय करने में करीब दो दिनों का समय और लगेगा। करीब हफ्ते भर की यात्रा के बाद ही यह युवक को अपने घर पहुंचेगा। उसने बताया लॉकडाउन (Lockdown) में होने के कारण उसे जब कोई साधन नहीं मिला तो उसने यह निर्णय लिया।