Lockdown: रेलवे दे रहा इन श्रमिकों को आर्थिक मदद, सीधे खाते में हो रहे रुपए ट्रांसफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉकडाउन (lockdown) जारी की है करीब 2 महीने हो गए हैं। लॉकडाउन के कारण देश की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। वही इसका असर लोगों की जेब पर भी पड़ा है। जिसे देखते हुए सरकार पंजीकृत श्रमिकों (registered labour) को आर्थिक मदद भी दे रही है। वहीं जंक्शन पर काम
 | 
Lockdown: रेलवे दे रहा इन श्रमिकों को आर्थिक मदद, सीधे खाते में हो रहे रुपए ट्रांसफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉकडाउन (lockdown) जारी की है करीब 2 महीने हो गए हैं। लॉकडाउन के कारण देश की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। वही इसका असर लोगों की जेब पर भी पड़ा है। जिसे देखते हुए सरकार पंजीकृत श्रमिकों (registered labour) को आर्थिक मदद भी दे रही है। वहीं जंक्शन पर काम करने वाले पंजीकृत कुलियों और वेंडरों (vendors) को भी आर्थिक मदद दी जा रही है।
Lockdown: रेलवे दे रहा इन श्रमिकों को आर्थिक मदद, सीधे खाते में हो रहे रुपए ट्रांसफर
रेलवे विभाग कुलियों और वेंडरों के खाते में सीधे रुपए ट्रांसफर कर रहे हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने घोषणा की थी कि 3 महीने तक पंजीकृत श्रमिकों को एक एक हजार रुपए दिए जाएंगे। जिसके बाद अप्रैल में रेल मंत्रालय (Ministry of Railway) ने कुलियों और वेंडरों के लिए भी आर्थिक मदद देने के लिए रिपोर्ट मांगी थी।

बरेली जंक्शन कामर्शियल विभाग ने करीब 45 कुलियों और 50 वेंडरों की सूची मुरादाबाद डिवीजन को उपलब्ध कराई थी। कुलियों के बैंक अकाउंट नंबर (account number), मोबाइल नंबर (mobile number) और आधार नंबर (Aadhar number) भी लिस्ट के साथ रिपोर्ट भेजी गई थी। जिससे कुलियों को आर्थिक सहायता भी रेलवे की ओर से मिल सके। जंक्शन (junction) के काफी कुली और वेंडर लॉकडाउन के चलते अपने घरों को चले गए थे। जिसकी वजह से उनसे संपर्क नहीं हुआ। हालांकि 45 कुलियों और 50 वेंडरों को रेलवे सेआर्थिक सहायता दी गई।