LOCKDOWN: दूरदर्शन पर कल से दोबारा प्रसारित होंंगे 90 के दशक के ये पांच सीरियल

कोरोना वायरस (Corona Virus) को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने देश में 21 दिन का लॉकडाउन (Lockdown) लगाया हुआ है। इस दौरान दूरदर्शन (Doordarshan) पर धार्मिक सीरियल ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ का प्रसारण फिर से शुरू हो गया है। जिसके बाद लोगों ने ‘शक्तिमान’ (Shaktimaan) समेत कुछ अन्य सीरियल को भी दोबारा प्रसारित करने
 | 
LOCKDOWN: दूरदर्शन पर कल से दोबारा प्रसारित होंंगे 90 के दशक के ये पांच सीरियल

कोरोना वायरस (Corona Virus) को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने देश में 21 दिन का लॉकडाउन (Lockdown) लगाया हुआ है। इस दौरान दूरदर्शन (Doordarshan) पर धार्मिक सीरियल ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ का प्रसारण फिर से शुरू हो गया है। जिसके बाद लोगों ने ‘शक्तिमान’ (Shaktimaan) समेत कुछ अन्य सीरियल को भी दोबारा प्रसारित करने की मांग भी की थी। अब ‘शक्तिमान’ समेत पांच सीरियल का प्रसारण भी एक अप्रैल से शुरू हो जाएगा।
LOCKDOWN: दूरदर्शन पर कल से दोबारा प्रसारित होंंगे 90 के दशक के ये पांच सीरियलसूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) ने कहा है कि लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन पर टीवी शोज ‘चाणक्य’, ‘उपनिषद गंगा’, ‘शक्तिमान’, ‘श्रीमान श्रीमती’ और ‘कृष्णकली’ का दोबारा प्रसारण किया जाएगा। शक्तिमान’ 1 अप्रैल से दोपहर 1 बजे प्रसारित होगा जबकि ‘श्रीमान श्रीमती’ दोपहर 2 बजे और ‘कृष्णकली’ रात 8.30 बजे आएगा। वहीं, बाकी बचे शोज को दोपहर का टाइम स्लॉट (Time Slot) दिया जाएगा।

यही नहीं बल्कि दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट (Twitter Account) पर जानकारी दी कि शाहरुख खान का सीरियल (serial) भी दोबारा प्रसारित होगा। शाहरुख खान के लोकप्रिय सीरियल ‘सर्कस’ का 28 मार्च से रोजाना रात 8 बजे प्रसारण किया जा रहा है। इसके साथ ही रजित कपूर के सीरियल ‘ब्योमकेश बक्शी’ का प्रसारण भी 28 मार्च से दिन में 11 बजे शुरू हो चुका है।