LOCKDOWN: कोरोना महामारी के बीच गमनीय माहौल में सादगी से मनाये ईद,‌ नवाज की गाइडलाइंस पर करें अमल- हज सेवा समिति

बरेली: ईद उल फितर (Eid ul fitr) के त्योहार को मद्देनजर रखते हुए बरेली हज सेवा समिति (Bareilly Haj Seva samiti) ने जनता के लिए एक खास संदेश जारी किया है। बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी एवं समिति के मीडिया प्रभारी हाजी साकिब रजा खान ने कहा कि दुनिया भर के
 | 
LOCKDOWN: कोरोना महामारी के बीच गमनीय माहौल में सादगी से मनाये ईद,‌ नवाज की गाइडलाइंस पर करें अमल- हज सेवा समिति

बरेली: ईद उल फितर (Eid ul fitr) के त्योहार को मद्देनजर रखते हुए बरेली हज सेवा समिति (Bareilly Haj Seva samiti) ने जनता के लिए एक खास संदेश जारी किया है। बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी एवं समिति के मीडिया प्रभारी हाजी साकिब रजा खान ने कहा कि दुनिया भर के लोग कोरोना महामारी (Corona Epidemic) से जूझ रहे हैं। देश को खूबसूरती देने वाले मजदूर मजबूर बन गए हैं। बेजुबां हो या जुबां वाले सब के सब खामोश हैं। देश और दुनिया (Country and World) का माहौल गमनीय बना हुआ है, ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि ईद को सादगी से बनाएं।

LOCKDOWN: कोरोना महामारी के बीच गमनीय माहौल में सादगी से मनाये ईद,‌ नवाज की गाइडलाइंस पर करें अमल- हज सेवा समितिउन्होंने कहा कि ईद (Eid) के एक दिन पहले अपने आसपास के जरूरतमंदों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करें। गरीबों की दुआ से माहौल खुशहाल होगा। ईद का चांद देखकर खुशहाली और हिफाजत की दुआ करें। साथ ही चांद रात के दिन रोज सुबह से ने नेकियों के काम में लग जाएं। बाजारों की तरफ रुख अख्तियार करने से बचें। एक अच्छा इंसान और हिंदुस्तानी होने के नाते हमारी यह नैतिक जिम्मेदारी है कि हम आजमाइश के दौर में ईद उल फितर को सादगी से साथ मनाएं। उलमा ए इकराम (ulma Ikram) शासन एवं प्रशासन (Government and  Administration) द्वारा जारी की गई ईद की नवाज की गाइडलाइंस (Guidelines) पर अमल करें। सब्र रखें और ईद की खुशियां सभी के साथ बांटे।