Lockdown: कम्युनिटी किचन बनी गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों का सहारा

बरेली: लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान शहर में कोई गरीब, जरूरतमंद भूखा न रहे इसके लिए नगर निगम बरेली (Nagar Nigam Bareilly) की ओर से कम्युनिटी किचन को बनाया गया है। इसके जरिए लॉकडाउन के शरुआत से ही गरीब असहाय लोगों को भोजन कराया गया है। इसी कड़ी में कम्युनिटी किचन की ओर से शनिवार को
 | 
Lockdown: कम्युनिटी किचन बनी गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों का सहारा

बरेली: लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान शहर में कोई गरीब, जरूरतमंद भूखा न रहे इसके लिए नगर निगम बरेली (Nagar Nigam Bareilly) की ओर से कम्युनिटी किचन को बनाया गया है। इसके जरिए लॉकडाउन के शरुआत से ही गरीब असहाय लोगों को भोजन कराया गया है। इसी कड़ी में कम्युनिटी किचन की ओर से शनिवार को असहाय व्यक्तियों को भोजन वितरण किया गया। 
Lockdown: कम्युनिटी किचन बनी गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों का सहारा
सरकार ने निर्देश दिए हैं कि लॉकडाउन के दौरान गरीब और बेसहारा लोगों को निरंतर खाद्य सामग्री और भोजन वितरण किया जाए। ताकि ऐसे लोगों को भोजन संबंधी किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। सरकार के दिशा निर्देशानुसार जिलाधिकारी नितीश कुमार ने नगर निगम को निर्देशित किया कि कोई भी गरीब भूखा ना सोए सभी का ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी नितीश कुमार के निर्देश  पर कम्युनिटी किचन (Community kitchen) की ओर ऐसे गरीब बेसहारा लोगों को उनके पास जाकर भोजन के पैकेट्स का वितरण किया गया। 

यहाँ भी पढ़े

COVID-19 Test: अब बरेली के इस संस्थान में भी करवा सकेंगे कोरोना वायरस की जांच