Lockdown : उत्तर प्रदेश में जल्द शुरू होंगी कई आवश्यक सेवाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) ने लॉकडाउन के दौरा कुछ जरूरी सेवाओं (Essential Services) को शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही मंत्री और अधिकारी 15 अप्रैल से दफ्तर में बैठने लगेंगे। प्रदेश के मंत्रियों (Ministers) के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह निर्णय लिया है। इस बैठक में
 | 
Lockdown : उत्तर प्रदेश में जल्द शुरू होंगी कई आवश्यक सेवाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) ने लॉकडाउन के दौरा कुछ जरूरी सेवाओं (Essential Services) को शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही मंत्री और अधिकारी 15 अप्रैल से दफ्तर में बैठने लगेंगे। प्रदेश के मंत्रियों (Ministers) के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह निर्णय लिया है। इस बैठक में 19 मंत्रियों ने भाग लिया और लॉकडाउन को लेकर चर्चा की।

Lockdown : उत्तर प्रदेश में जल्द शुरू होंगी कई आवश्यक सेवाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने बैठक में इस बात पर चर्चा की कि खाने-पीने की वस्तुओं की ऑनलाइन डिलिवरी (Online Delivery) की सुविधा शुरू हो सके। निर्माण परियोजनाओं (Construction Projects), ऑनलाइन रजिस्ट्री जैसे काम भी धीरे-धीरे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते शुरू किए जाएं। सरकार लॉकडाउन के संबंध में केंद्र के सभी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करेगी। इसके लिए विभिन्न मंत्रियों की अध्यक्षता में कमेटियां (Committees) बनाई गईं हैं।

Lockdown : उत्तर प्रदेश में जल्द शुरू होंगी कई आवश्यक सेवाएंकेशव मौर्य : निर्माण कार्य
उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य की कमेटी को निर्माण कार्य को देखने की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एक्सप्रेस-वे व अन्य परियोजनाओं का काम कैसे बढ़ाया जाए।

दिनेश शर्मा : ऑनलाइन पढ़ाई
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की कमेटी को ऑनलाइन पढ़ाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कमेटी देखेगी की कि किस तरके से ऑनलाइन पढ़ाई को लागू कर विद्यार्थियों को इससे जोड़ सकते हैं।

सुरेश खन्ना : संसाधन बढ़ाने का कार्य
वित्तमंत्री सुरेश खन्ना की कमेटी संसाधन बढ़ोतरी के काम देखेगी। ऑनलाइन रजिस्ट्री के साथ ही यह देखा जाएगा कि किस तरह अन्य ऑनलाइन सेवाएं प्रारंभ की जा सकती हैं। बड़े उद्योग व एमएसएमई उद्योग खोलने की संभावनाओं पर भी यही कमेटी ध्यान देगी।

स्वामी प्रसाद मौर्य : श्रमिक हित
श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की कमेटी श्रमिकों के हित और उनसे जुड़ी समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी दी गई है।

सूर्य प्रताप शाही : कृषक समस्या का निपटारा
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की कमेटी किसानों की समस्याओं के समाधान पर कार्य करेगी। यह भी देखेगी कि गेहूं खरीद व समर्थन मूल्य किसानों को मिल सके।

जय प्रताप सिंह : अस्पतालों से जुड़ी सेवा
स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह की कमेटी मेडिकल कॉलेज, निजी कॉलेजों व अस्पतालों में डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ की सुरक्षा और डायलिसिस, रेडियो थेरेपी, जैसे इलाज शुरू कराने का काम देखेगी।

रमापति शास्त्री : छात्रवृत्ति व पेंशन
समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री की कमेटी छात्रवृत्ति व पेंशन का कार्य देखेगी। यह सुनिश्चित करेगी कि लोगों की परेशानी कैसे दूर हो सके।

मोती सिंह: ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता
ग्राम्य विकास मंत्री मोती सिंह की कमेटी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के कार्य को सुदृढ़ करेगी। ताकि बीमारी न फैले और लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

आशुतोष टंडन : शहरों में सफाई
नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन की कमेटी शहरों में सफाई व स्वच्छता का काम देखेगी।

महेंद्र सिंह : पेयजल संकट
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की कमेटी राज्य में पेयजल संकट को दूर करेंगी।

यहाँ भी पढ़े

LOCKDOWN: डीआईजी ने सभी पुलिसकर्मियों को दी बधाई और कहा ये