LOCKDOWN: अधिकारियों ने दिए आदेश, अब कोटेदारों को बांटना होगा राशन

आंवला: देश में 21 दिन के लॉकडाउन (Lockdown) की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने कोटेदारों को अप्रैल माह का राशन (Ration) बांटने का आदेश दिया है। जानकारी के मुताबिक खाद्यान्न वितरण (Food Distribution) एक अप्रैल यानी आज से किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से व्यवस्था भी की गई है। व्यवस्था के तहत
 | 
LOCKDOWN: अधिकारियों ने दिए आदेश, अब कोटेदारों को बांटना होगा राशन

आंवला: देश में 21 दिन के लॉकडाउन (Lockdown) की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने कोटेदारों को अप्रैल माह का राशन (Ration) बांटने का आदेश दिया है। जानकारी के मुताबिक खाद्यान्न वितरण (Food Distribution) एक अप्रैल यानी आज से किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से व्यवस्था भी की गई है। व्यवस्था के तहत ई-मशीन (E-machine) सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक चालू रहेंगी।
LOCKDOWN: अधिकारियों ने दिए आदेश, अब कोटेदारों को बांटना होगा राशन
अन्त्योदय योजना (Antyodaya Yojana) के सभी लाभार्थियों को 35 किग्रा नि:शुल्क (Free) खाद्यान्न दिया जायेगा। जबकि जो लोग गृहस्थी राशनकार्ड (Ration Card) धारक हैं, जैसे यदि कोई मनरेगा (MNREGA), श्रम विभाग या नगर विकास में पंजीकृत हैं और श्रमिक  अथवा दिहाड़ी मजदूर हैं तो वह लोग अपना पंजीकरण क्रमांक (Registration Number) देकर पांच किलोग्राम प्रति यूनिट खाद्यान्न नि:शुल्क ले सकते हैं। साधारण श्रेणी के पात्र को शुल्क सहित निर्धारित मूल्य पर राशन दिया जायेगा। वितरण के दौरान कोटेदारों को नियमों का पालन करने की भी चेतावनी दी गई। प्रत्येक कोटेदार को अपने यहां साबुन, सेनेटाइजर व मास्क (Soap, Sanitizer & Mask) की व्यवस्था करनी होगी। राशन बांटते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का भी पालन कराना होगा।